1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेड कलर की बनारसी साड़ी में मलाइका अरोड़ा लगीं बेहद खूबसूरत, मराठी स्टाइल बिंदी ने लुक में लगाए चार चांद

रेड कलर की बनारसी साड़ी में मलाइका अरोड़ा लगीं बेहद खूबसूरत, मराठी स्टाइल बिंदी ने लुक में लगाए चार चांद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2020 03:31 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 03:31 pm IST

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह रेड कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रेड कलर की बनारसी साड़ी में बेहद स्टनिंग नजर आईं मलाइका अरोड़ा, मराठी स्टाइल बिंदी ने खूबसूरती में ल- India TV Hindi
रेड कलर की बनारसी साड़ी में बेहद स्टनिंग नजर आईं मलाइका अरोड़ा, मराठी स्टाइल बिंदी ने खूबसूरती में लगाया चार चांद   Image Source : INSTAGRAM/MANEKAHARISINGHANI

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने एक से बढ़ एक लुक्स से मलाइका हमेशा को इंप्रेस कर लेती हैं। बात गणेश चतुर्थी की हो और मलाइका ट्रेडिशनल अवतार में नजर न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। टेलीविजन डांस रियलिटी इंडिया के बेस्ट डांसर के अपकमिंग एपिसोड में  मलाइका ने अपने  खूबसूरत लुक से फैंस के दिलों पर राज किया।

मलाइका  अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह रेड कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसकी इस लुक की फैंस काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।  

मृणाल ठाकुर ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं बेहद गॉर्जियस, देखें लेटेस्ट फोटोशूट

मलाइका के लुक  की बात करें तो उन्होंने रॉ मैंगों कलेक्शन से खूबसूरत रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी हैं। इस लुक के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को मराठी स्टाइल बिंदी (चंद्रकोर बिंदी) और लो बन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

मलाइका अरोड़ा के इस शानदार होममेड फेस मास्क से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

वहीं मलाइका ने इस लुक के साथ हैवी टेंपल ज्वैलरी बना हुए नेकपीस, सिल्वर कंगन, अंगूठी और खूबसूरत ट्रेडिशनल ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा

हाल में ही मलाइका ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ सिल्वर लहंगा पहना था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल