1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा

चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 06:30 pm IST

एलोवेरा जैल में नारियल तेल मिलाकर चेहरे या बालों में लगाने से इसका लाभ दोगुना मिलते हैं। यह बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।

चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा- India TV Hindi
चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा Image Source : INSTA/SHINETOSHADOW/UG_SKINCARE

एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। एलोवेरा का इस्तेमाल करके आप स्किन और बालों संबंधी कई  समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके चेहरे को जवां रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल अलग अलग तरीको से किया जाता है। इसे स्क्रब, मेकअप रिमूवर, मॉश्चराइजर, एंटी एजिंग क्रीम के रूप में कर सकते हैं। 

एलोवेरा जैल में नारियल तेल मिलाकर चेहरे या बालों में लगाने से इसका लाभ दोगुना मिलते हैं। यह बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल। 

रात को सोने से पहले होंठों में लगाएं ये खास चीज, कुछ ही दिनों में पाएं गुलाबी होंठ

एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट  गुण जैसे बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन इ मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं वहीं दूसरी ओर नारियल तेल सुपर-मॉइस्चराइजिंग है। यह नरम और कोमल रखने के लिए स्किन में गहराई से प्रवेश करता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री कणों से लड़ने में मदद करता है और एंटी एजिंग का काम करता है। इसके साथ ही इसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो माइक्रोबियल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। एलोवेरा और नारियल के तेल का पैक लगाने से त्वचा में कसाव आता है। जिससे झुर्रियों की समस्या नहीं होती है।

बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगी ग्लिसरीन, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

ऐसे बनाएं नारियल तेल और एलोवेरा क्रीम

एक पैन में आधा कप नारियल तेल डालकर गर्म करें। इसमें आधा कम एलोवेरा जैल डाल दें। इसके बाद इसे धीमी आंच में 20-25 मिनट पकने दें। जब एलोवेरा काला पड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी कंटेनर में भर लें। इसके बाद इसे चेहरे और बालों मे लगाएं। 

अगर आपको गर्म नहीं करना हैं तो आप 2 चम्मच एलोवेरा जैल में 2 चम्मच वर्जिन नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें चाहे तो आप कोई एसेंसियल ऑयल की कुछ बूंद डाल सकते हैं। इसके बाद इसे कंटेनर में रख लें। यह आपकी स्किन को मॉश्चराइज करने के साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगा।  

बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां तो एंटी एजिंग के लिए अपनाएं ये कोरियन सीक्रेट

नारियल तेल और एलोवेरा जैल लगाने से मिलेंगे ये फायदे

दाग-धब्बों से दिलाए छुटकारा

नारियल-एलोवेरा पैक को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद करीब 20 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

झुर्रियों से दिलाए निजात
इन क्रीम में ऐसे गुण पाए जाते हैं तो आपकी स्किन में कसाव लाकर झुर्रियों से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सो जाए। दूसरे दिन चेहरे को धो लें। 

एंटी एंजिग
एलोवेरा जैल और नारियल तेल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को बढ़ती उम्र में भी जवां रखने में मदद करता है।  

बालों के लिए 
अगर आपको लंबे, घने खूबसूरत बाल चाहिए तो इस एलोवेरा-नारियल तेल के बनें तेल को बालों के स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। हल्के हाथों से मसाज करने के बाद करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद हालों को शैंपू से धो लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल