1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जेनेलिया डिसूजा लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, फैंस बोले- 'अद्भुत'

जेनेलिया डिसूजा लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, फैंस बोले- 'अद्भुत'

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Sep 15, 2021 01:12 pm IST

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी स्टाइलिंग सेंस के फैंस कायल हैं।

जेनेलिया डिसूजा- India TV Hindi
जेनेलिया डिसूजा Image Source : INSTAGRAM/GENELIAD

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रे़डिशनल हर एक लुक में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आती हैं। यही कारण है कि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग की लिस्ट काफी लंबी है।

जेनेलिया का लेटेस्ट फोटोशूट भी काफी वायरल हो रहा है। जिससे वह लाल रंग की शिफॉन और सिल्क मिक्स साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

कंगना रनौत साड़ी में दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस का देसी अवतार देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ

जेनेलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की गोल्डन जरी वर्क वाली एंबॉइड्री साड़ी पहनीं, जिसमें मिरर वर्क भी किया गया है। एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा करने के लिए वी नेकलाइन का हाफ स्लीव्स का ब्लाउज पहना। 

जेनेलिया ने इस लुक के साथ सिंपल मिनिमल मेकअप, शिमरी आई-शैडो, मैट लिपस्टिक के साथ लाल रंग की छोटी बिंदी लगाई, साथ ही उन्होंने हेयरस्टाइल में स्लीक बन बनाते हुए सफेद फूलों का गजरा लगाया। 

नहाने से 5 मिनट पहले स्किन पर लगाएं ये चीज़, झुर्रियां दूर होने के साथ पाएं चमकता हुआ चेहरा

एक्ट्रेस ने इस प्यारे से लुक के साथ ज्वैलरी में हैवी झुमके और हाथों में कड़े के साथ ग्रीन चूड़िया पहन रखी थीं। एक्ट्रेस का यह लुक इतना ज्यादा खूबसूरत लग रहा है कि फैंस उनसे नजर नहीं हटा पा रहे हैं।

जेनेलिया के इस लुक को फैंस काफी  पसंद कर रहे हैं और हार्ट इमोजी के साथ तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बवाल', वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल