1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कंगना रनौत साड़ी में दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस का देसी अवतार देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ

कंगना रनौत साड़ी में दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस का देसी अवतार देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2021 07:16 am IST,  Updated : Sep 08, 2021 11:22 am IST

खूबसूरत अदाकारा कंगना रनौत वैसे तो हर लुक में शानदार नजर आती हैं, लेकिन साड़ी में उनका अंदाज देखने लायक होता है।

कंगना रनौत साड़ी में दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस का देसी अवतार देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ- India TV Hindi
कंगना रनौत  Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन साड़ी में उनका अंदाज अलग ही नजर आता है।  कंगना रनौत का ट्रेडिशनल वॉर्डरोब हमेशा से ही काबिले तारीफ रहा है। अभिनेत्री अपनी फिल्म 'थलाइवी' के प्रचार के दौरान कुछ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।  लेटेस्ट फोटोशूट की बात करें तो वह पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। 

कंगना के लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने कशीदाकारी सुनहरे बॉर्डर वाली एक खूबसूरत पीली रंग की साड़ी पहनीं। जिसके साथ उन्होंने वी-नेक ब्लाउज पहना। 

दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक आया सामने, साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत

कंगना ने इस लुक के साथ  मिनिमल मेकअप, मैट लिपस्टिक, लाल बिंदी के साथ बालों को लोअन बन बनाते हुए ऊपर से मोगरा के फूलों का गजरा लगाया। 

एक्ट्रेस की ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने साड़ी से मैच करता हुआ नेकलेस और झूमका पहना। कंगना का ये लुक फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

कंगना ने इस साड़ी लुक से पहले भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह काफी शानदार नजर आ रही हैं। 

इस तस्वीर में कंगना रनौत सिंपल हरे रंग की साड़ी में नजर आ रहीं है, जिस पर सुनहरे रंग का गोटा लगा हुआ है। 

मेहंदी के बिना अधूरा है हरितालिका तीज का त्योहार, देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

इस तस्वीर में कंगना रनौत ने सिल्वर रंग की साड़ी पहनीं। 

कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। 

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो थलाइवी के अलावा 'धाकड़', 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल