1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्रैमी अवॉर्ड 2020: रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा ही नहीं उनकी जेठानी सोफी टर्नर भी ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर

ग्रैमी अवॉर्ड 2020: रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा ही नहीं उनकी जेठानी सोफी टर्नर भी ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 03:44 pm IST

ग्रैमी अवॉर्ड के रेड कारपेट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से खूब महफिल लूटी। वहीं दूसरी ओर सोफी टर्नर भी ब्लैक आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

Sophie Turner- India TV Hindi
Sophie Turner Image Source : INSTRAGRAM

62वें ग्रैमी अवॉर्ड के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टनिंग और बोल्ड लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। वह अपने पति निक जोनस के साथ डीप नेक व्हाइट कलर के गाउन में बेहद हॉट नजर आईं। लेकिन प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर भी कम खूबसूरत नजर नहीं आईं। ब्लैक आउटफिट्स में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

सोफी टर्नर अपने पति और सिंगर जो जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। सोफी के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कारपेट के लिए मिनी ड्रेस जैसा कुछ पहनने के लिए चुना। उन्होंने  Louis Vuitton ब्रांड की हाई नेक मल्टीकलर प्रिंटेड टॉप के साथ मल्टी लेयर्ड ब्लक कलर की स्कर्ट पहनी। 

सोफी ने इस लुक के साथ ओपन हेयर, रेड बोल्ड लिपस्टिक और ब्लैक कलर की हील्स पहनीं। 

वहीं जो जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने सोफी से मैचिॆग करते हुए ब्लैक बॉम्बर जैकेट और पैंट के साथ गोल्डन- ब्लू कलर के शूट कैरी किया। यह कपल बेहद स्टाइलिश नजर आया। 

हिना खान व्हाइट कलर की शिफॉन साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

वहीं दूसरी ओर  पॉवल कपल प्रियंका और निक ने ग्रैमी 2020 के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपने ओर खींचा। प्रियंका ने अपने फैशन सेंस से हर किसी को पीछे छोड़ दिया है। 

ग्रैमी अवॉर्ड 2020: ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट में सैटिन स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने राल्फ और रुसो के कलेक्शन का डीप नेक व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड ईयररिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा। वह इस लुक में काफी हॉट नजर आ रही थीं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल