1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्रैमी अवॉर्ड 2020: ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट में सैटिन स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

ग्रैमी अवॉर्ड 2020: ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट में सैटिन स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 03:55 pm IST

प्रियंका हॉलीवुड के प्री-ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 की पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। आपको बता दें कि यह अवॉर्ड बेस्ट सिगंर्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। 

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा  अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब प्रियंका हॉलीवुड के प्री-ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 की पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। आपको बता दें कि यह अवॉर्ड बेस्ट सिगंर्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस इवेंट में प्रियंका बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। 

प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर निकोलस जिब्रान के कलेक्शन का खूबूसरत हॉल्टर नेक का सैटिन गाउन पहने हुए नजर आईं। इस थाई स्लिट गाउन के साथ प्रियंका को एक क्लासी लुक दिया। प्रियंका का हॉल्टर नेक आगे से होते हुए पीछे पल्लू की की तरह आया। इस लुक में प्रियंका काफी हॉट नजर आईं। 

प्रियंका ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, बोल्ड आइज के साथ अपनी फेवरेट शेड की लिपस्टिक ब्राउन कलर की लगाए हुए नजर आईं। इस लुक के साथ प्रियंका ने बालों को ओपन रखा हुआ था। वहीं मैचिंग फुटविटर पहने हुए नजर आईं। 

मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के लैदर जैकेट और टाउजर में दिखीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा अपने हर लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। प्रियंका कुछ दिन पहले भारत आईं थी और एक अवॉर्ड शो में वह डिजाइनर मसाबा गुप्ता के कलेक्शन से ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस लुक को देखकर फैंस के अलावा उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी उनकी तारीफ की थी।

पंगा प्रमोशन के दौरान गॉर्जियस अंदाज में नजर आईं कंगना रनौत, हेयरस्टाइल से नजर हटाना थोड़ा मुश्किल

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही निक जोनस के म्यूजिक वीडियो में वह हॉट अंदाज में नजर आईं थी। इसके अलावा राजकुमार के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल