1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पंगा प्रमोशन के दौरान गॉर्जियस अंदाज में नजर आईं कंगना रनौत, हेयरस्टाइल से नजर हटाना थोड़ा मुश्किल

पंगा प्रमोशन के दौरान गॉर्जियस अंदाज में नजर आईं कंगना रनौत, हेयरस्टाइल से नजर हटाना थोड़ा मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2020 11:17 am IST,  Updated : Jan 23, 2020 11:34 am IST

कंगना रनौत अपनी फिल्म 'पंगा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची। एक्ट्रेस के पहुंचते ही हर किसी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टिक गई।

Kangna ranaut - India TV Hindi
Kangna ranaut  Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को अपना फैन बना लेती हैं। इसी क्रम में वह एक और दमदार फिल्म 'पंगा' लेकर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर कंगना अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर लेती है। ऐसा ही उनका एक लुक काफी वायरल हो रहा है। दरअसल पंगा के स्पेशल स्कीनिंग के दौरान 'फ्रीडा काहलो' के लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

कंगना रनौत और पूरी टीम  फिल्म 'पंगा' की स्पेशल स्क्रिनिंग पर पहुंची। एक्ट्रेस के पहुंचते ही हर किसी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टिक गई। कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने 'तुरानी' कलेक्शन से खूबसूरत फ्लोरल सलवार-सूट पहना।  

श्रद्धा कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बिल्कुल 'डॉल' जैसी, महरून कलर के वेलवेट ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

इस लुक के साथ ने बिल्कुल नॉर्मल हाईलाइट्स के साथ न्यूज लिपस्टिक के साथ बालों में खूबसूरत आउटफिट्स से मैचिंग करते हुए 'फ्रीडा काहलो' लगाया। इस सिंपल लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित  फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं। उनके अलावा इस फिल्म में जस्सी गिल, रिचा चढ्ढा और नीना गुप्ता नजर आने वाली है। यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

एयरपोर्ट पर एकदम कूल अंदाज में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, ब्लू कलर के आउटफिट्स ने खींचा हर किसी का ध्यान

कंगना की फिल्म 'पंगा' बॉक्स ऑफिस में ऋद्धा कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांस 3डी' से टकराएगी। अब देखना होगा कि कौन सी भी दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ पाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल