1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Hartalika Teej 2018: हरतालिका तीज में लगाएं मेंहदी की लेटेस्ट डिजायन

Hartalika Teej 2018: हरतालिका तीज में लगाएं मेंहदी की लेटेस्ट डिजायन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2018 11:42 am IST,  Updated : Sep 11, 2018 06:14 pm IST

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं हाथों में मेंहदी लगाती है। जो कि काफी शुभ माना जाता है। देखें मेंहदी की लेटेस्ट डिजायन।

Hartalika Teej Mehndi Design- India TV Hindi
Hartalika Teej Mehndi Design Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: इस साल हरतालिका तीज 12 सितंबर, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। वहीं अविवाहित महिलाएं मनचाहा, सुंदर, सुशील वर पाने के लिए यह व्रत रखती है। पुराणों में इस व्रत का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन पूजा-अर्चना के साथ मां पार्वती और भगवान शिव को प्रसन्न कर मनचाही इच्छा पूरी करने का वरदान माना जाता है।

इस दिन हाथों में मेंहदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन उत्तरी भारत की ज्यादातर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए इस व्रत को रखती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस त्योहार को घर की महिलाएं बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। (Hartalika Teej vrat 2018: हरितालिका तीज के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है नुकसान )

इस बार हरतालिका तीज का व्रत सुबह 6 बजकर 4 मिनट से शुरु होकर 8 बजकर 33 मिनट तक होगाष वहीं पूजा पूरे दिन आप कर सकते है। देखें मेंहदी डिजायन की लेटेस्ट तस्वीरें। (Hartalika Teej 2018: 12 सितंबर को हरितालिका तीज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल