1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सपना चौधरी ग्रे कलर के सूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

सपना चौधरी ग्रे कलर के सूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 12, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 02:58 pm IST

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी ग्रे कलर के सूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ- India TV Hindi
सपना चौधरी ग्रे कलर के सूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ Image Source : INSTAGRAM/ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी मां बनने के बाद और भी खूबसूरत नजर आने लगी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल में ट्रेडिशनल अवतार में तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

सपना चौधरी स्विंमिंग पूल के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का खूबसूरत सूट पहना हुआ है। जिसमें थ्रेड वर्क के साथ गोटा पट्टी किया गया है। 

कटरीना कैफ की सादगी के कायल हुए फैंस, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

इस लुक के साथ सपना चौधरी ने लाइट मेकअप, डार्क पिंक लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ बालों को ओपन किया हुआ है। 

इस खूबसूरत लुक का एक वीडियो शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, 'रानी की तरह चलो।' सपना का ये लुक फैंस को काफी पंसद आ रहा है। वह जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

सर्दियों में ज्यादा क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे हो गया है काला तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पाएं ग्लोइंग चेहरा

सपना के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनका नया म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है।  जिसमें वह एक मां का रोल अदा कर रही हैं। नया गाना 'लोरी' का पोस्टर शेयर किया है। 20 जनवरी  रिलीज होने वाले इस गाने में सपना देसी लुक में नजर आ रही हैं, जबकि पास में ही एक बच्चा बैठा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल