1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में ज्यादा क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे हो गया है काला तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पाएं ग्लोइंग चेहरा

सर्दियों में ज्यादा क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे हो गया है काला तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पाएं ग्लोइंग चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 01:07 pm IST

सर्दियों में स्किन के कालेपन का सामना अधिकतर लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

सर्दियों में ज्यादा क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे हो गया है काला तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पाएं ग्लोइं- India TV Hindi
सर्दियों में ज्यादा क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे हो गया है काला तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पाएं ग्लोइंग चेहरा Image Source : INSTAGRAM/BLACKSKNBEAUTY

सर्दियों के मौसम के मौसम में जहां एक ओर ठंड का प्रकोप होता है। जिससे बचने के लिए हम तरह-तरह के जतन करते हैं। वहीं दूसरी ओर सर्दियों के मौसम में हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। जो आपकी खूबसूरत को भी कम कर देती है। ऐसे में हम विभिन्न तरीके की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। जिससे कि चेहरे का नेचुरल निखार गायब सा हो जाता है और स्किन काली हो जाती है। सर्दियों में स्किन के कालेपन का सामना अधिकतर लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे

आलू

चेहरे का कालापन दूर करने के लिए आलू काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए छोटा सा आलू कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें और 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करे। इसके बाद इसे छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह से सुख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो लें।

कटरीना कैफ की सादगी के कायल हुए फैंस, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

केला
केला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। इसके लिए केले को दूध में डालकर मैश कर लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 10 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करे।

चावल
अगर आप चेहरे का कालापन दूर करना चाहते हैं तो चावल काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच चावल के पाउडर में दूध, शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे और गर्दन में ठीक ढंग से लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। इस पैक को आप सप्ताह में 2-3 बार लगाए।

सर्दियों में दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो जरुर अपनाएं ये जापानी एंटी एजिंग फेसपैक

नींबू
नींबू आपकी स्किन के रंग को कम करने में मदद करता है। वहीं इसमें मिला गुलाबजल आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाता है। इसके लिए एक बाउल में दोनों को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाए। रात को सोने से पहले इसे लगा सकते हैं। इसके अलावा इसे 10 मिनट धो भी सकते है।

बेकिंग सोड़ा
बेकिंग सोडा को सादे पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्ची तरह से लगा लें। 10 मिनट लगा रहने के बाद सादे पानी से धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल