1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गोरी और खूबसूरत त्वचा चाहिए तो संतरे का इस्तेमाल कुछ इस तरह करें

गोरी और खूबसूरत त्वचा चाहिए तो संतरे का इस्तेमाल कुछ इस तरह करें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 04:17 pm IST

हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सुंदर और अच्छा दिखे। लेकिन उसके के लिए आप करते क्या ये सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है।

orange peel- India TV Hindi
orange peel

नई दिल्ली: हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सुंदर और अच्छा दिखे। लेकिन उसके के लिए आप करते क्या ये सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है।गोरी खूबसूरत त्वचा पाने का सपना अब किसी भी लड़की के लिए सिर्फ सपना नहीं रहा, अगर आप भी बेदाग चमकदार त्वचा चाहते हैं तो संतरे का ये इस्तेमाल आपकी मदद कर सकता है।

संतरे में मौजूद प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे कई पोषक तत्‍व शरीर को स्‍वस्‍थ और पोषण देने के साथ साथ आपकी स्किन के ग्लो को भी बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके छिलकों का इस्तेमाल कैसे आपकी खूबसूरती बढ़ा सकता है। अगर आप अपनी त्वचा के रंग को साफ करना चाहते हैं तो संतरे का छिलका आपकी मदद कर सकता है।

इसके लिए आपको संतरे के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाना है। इस पाउडर में दही मिलाकर अपनी स्किन पर लगाएं। एक हफ्ते के भीतर आप देखेंगे कि आपके चेहरे का रंग साफ होने लगा है। अगर आप भी अपनी त्वचा की चमक बढ़ाना चाहते हैं तो संतरे के छिलकों को सुखाने के बाद उसे पीसकर उसका पाउडर बना लें।

इस पाउडर में शहद मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से आपकी त्वचा चमक उठेगी। आजकल चेहरे पर पिंपल्स होना एक आम समस्या है लेकिन इससे छुटकारा दिलाने में संतरे का छिलका बेहद उपयोगी साबित हो सकता हैं। इसके लिए संतरे के छिलकों को सुखाकर इसमें ओट्स और दूध मिलाकर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं इससे आपके पिंपल्स खत्म होंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल