1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेड में जाने के 15 मिनट पहले करें ये उपाय और पाएं हमेशा के लिए सांवले रंग से निजात

बेड में जाने के 15 मिनट पहले करें ये उपाय और पाएं हमेशा के लिए सांवले रंग से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 03, 2018 09:51 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 09:51 pm IST

इस उपाय को सोने के 15 मिनट पहले करना चाहिए। इससे आपको दूसरे दिन ही फर्क नजर आ जाएगा।

skin- India TV Hindi
skin

नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। जिसके लिए मार्केट में उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करते है। जिससे कि हमें निखार आएं। आज के समय में सांवले स्किन वाले लड़कियां हीनभावना की शिकार हो जाती है, क्योंकि उन्हें दूसरों के सामने कम आंका जाता है। इसलिए हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है। जिससे आप आसानी से सावंलेपन से निजात दिला सकता है।

इस उपाय को सोने के 15 मिनट पहले करना चाहिए। इससे आपको दूसरे दिन ही फर्क नजर आ जाएगा।

Step 1

एक साफ बाउल लें और उसमें 2 चम्मच चावल का आटा डालें। इसके बाद इसमें 3 चम्मच खीरा का जूस और एक चुटकी
हल्दी पाउडर लेकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इसे चेहरे में अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम 5 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
 
Step 2  
अब इस फेसपैक को चेहरे पर लगाएं
एक बाउल में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और उसमें 2 चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें और कम से कम 15 मिनट लगा रहने दे। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

इसके बाद कोई टोनर और मॉश्चराइजर लगा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल