1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बाल धोने के 30 मिनट पहले आलू का करें ऐसे इस्तेमाल, पाएं हेयरफाल, डैंड्रफ फ्री बाल

बाल धोने के 30 मिनट पहले आलू का करें ऐसे इस्तेमाल, पाएं हेयरफाल, डैंड्रफ फ्री बाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 02, 2018 10:06 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 09:52 pm IST

आलू में भरपूर मात्रा नें विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक, नायसीन और आयरन पाया जाता है। जो कि आपके बालों के स्कैल्प को पोषण देता है। जिससे आपके बाल बढ़ते है। इसके साथ ही जो बाल बढ़ते नहीं है।

potato- India TV Hindi
potato

नई दिल्ली: आमतौर पर आलू का इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इसका इस्तेमाल सौंदर्य के रुप में भी कर सकते है। जी हां इसका यूज कर आप लंबे घने बाल, डैंड्रफ फ्री और हेयर फाल से भी आसानी से पा सकते है।

आलू में भरपूर मात्रा नें विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक, नायसीन और आयरन पाया जाता है। जो कि आपके बालों के स्कैल्प को पोषण देता है। जिससे आपके बाल बढ़ते है। इसके साथ ही जो बाल बढ़ते नहीं है। वो भी इसका इस्तेमाल कर आसानी से बढ़ जाएगे। इसके अलावा आलू के इस उपाय से आप डैंड्रफ और हेयर फाल से भी आसानी से निजात पा सकते है। ऐसे करें आलू का इस्तेमाल।

ऐसे करें यूज

सबसे पहले 4-5 आलू लेकर अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन्हें 700ml पानी में डालकर उबाल लें।

उबलने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। इसमें पानी निकाल लें और इसे किसी कंटेनर में भरकर रख लें। जब भी आप अपने बाल धोने जा रहे हो। उसके 30 मिनट पहले इसे बालों में स्प्रे की तरह लगा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल