1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Holi Special 2017: जावेद हबीब से जाने रंग खेलने से पहले कैसे रखें बालों का रखें

Holi Special 2017: जावेद हबीब से जाने रंग खेलने से पहले कैसे रखें बालों का रखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 02:30 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 02:30 pm IST

होली का त्योहार बिल्कुल करीब है। इस बसंती त्योहार में लोग अपने कपड़ों, बालों, त्वचा तथा रंगरूप की परवाह किए बिना रंगों से सराबोर रहना पसंद करते हैं। लेकिन इन सबसे बालों को नुकसान हो सकता है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

jawed habib- India TV Hindi
jawed habib

नई दिल्ली: होली का त्योहार बिल्कुल करीब है। इस बसंती त्योहार में लोग अपने कपड़ों, बालों, त्वचा तथा रंगरूप की परवाह किए बिना रंगों से सराबोर रहना पसंद करते हैं। लेकिन इन सबसे बालों को नुकसान हो सकता है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने इसके लिए कुछ सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि होली खेलने से 15 मिनट पहले आप अपने बालों पर पर्याप्त तेल से मालिश कर लें।

ये भी पढ़ें

इसके लिए नारियल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल का चयन कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि तेल गर्म न हो। इससे बालों को नुकसान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि होली खेलने के दौरान बालों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। खुले बाल ज्यादा रंग सोखते हैं, जिससे खोपड़ी पर रंगों का ज्यादा जमाव होता है। होली खेलने के दौरान बालों को टोपी या स्कार्फ से पूरी तरह ढक लेना चाहिए।

  • जावेद हबीब का सुझाव है कि होली खेलते समय टोपी के नीचे प्लास्टिक शॉवर कैप पहनने से बालों की सुरक्षा दोगुनी हो जाती है। सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह ब्रश कर लें। ब्रश करने मात्र से ही सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलती है। लेकिन अगर आपने गीले रंगों का प्रयोग किया है तो पहले सादे पानी से बालों को अच्छी तरह धो डालिए तथा उसके बाद शैम्पू लगाने के बाद फिर बालों को पर्याप्त मात्रा में साफ पानी से धोएं।

अगली स्लाइड पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल