1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. DARK CIRCLE से पाना हो निजात, तो अपनाएं ये अचूक उपाय

DARK CIRCLE से पाना हो निजात, तो अपनाएं ये अचूक उपाय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2016 11:28 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 07:44 pm IST

खूबसूरत आंखे देखने वाले को अपनी और खीच लेती हे। लेकिन अगर आंखों के नीचे झुर्रिया या काले घेरे हो तो चेहरे की खूबसूरती फीकी पड जाती हे। आंखों के नीचे की त्वचा

almond oil
almond oil

बादाम का तेल
आंखों के नीचे की त्वचा बहुत नाजुक और संवेदनशील होती है। इसलिए आंखों के नीचे बादाम का तेल इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। थोड़ा-सा बादाम का तेल लेकर आंखों के नीचे अच्छी तरह से रात को सोने से पहले लगा लें। अगले दिन सुबह पानी से चेहरे को धो ले।

गुलाब जल
सदियों से गुलाब जल का इस्तेमाल आंखो को ताजगी प्रदान करने के लिए किया जाता रहा है। गुलाब जल रूई में भिगोकर आंखो के चारों तरफ अच्छी तरह से लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद पानी से धो लें। रोज सुबह और शाम इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ़्तों में आंखो में निखार आ जाएगा।

पर्याप्त मात्रा में नींद
पर्याप्त मात्रा में नहीं सोने से भी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। इसलिए सात से आठ घंटे की नींद ज़रूरी होती है। अगर आपको अनिद्रा की बीमारी हैं तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें  और बीमारी को दूर करने का उपाय करें।

अगली स्लाइड में पढ़े औऱ उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल