1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फटी एड़ियों को बनना है कोमल, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

फटी एड़ियों को बनना है कोमल, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2016 05:33 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 05:34 pm IST

एड़ियां फटने की मुख्य कारण होता है शरीर में कैल्शियम और चिकनाई की कमी होना। एड़ी व तलवों की त्वचा मोटी होती है, इसलिए शरीर के अंदर बनने वाला सीबम पैर के तलवों की बाहरी सतह तक नहीं पहुंच पाता। जानिए इन्हें कोमल बनाने के घरेलू उपाय...

CRACKED HEELS
CRACKED HEELS
  • अगर आपकी एडिया फट गई है तो रात को सोते समय अपने पैरों की एडियों में थोड़ा सा देसी मोम गर्म करके इसमें थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर फटी एडियों पर लगा लें। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।
  • पपीते के छिलकों को सुखा लें। इसके बाग इसका पीस कर इसका पाउडर बना ले और इसमें थोड़ा ग्लिसरीन मिलाकर रख लें। इसमें दिन में दो बार फटी एडियों पर लगाने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।
  • पैरो को समय-समय पर पैडिक्योर की जरूरत होती है। इसके लिए आपको बाहर जाने की जरुरत नही। यह आपके घर में भी कर सकते है। इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा शैंपू, एक चम्मच सोड़ा और कुछ बूंदें डेटॉल की डालकर मिला लें। इस पानी में पैरों को 10 मिनट तक भिगोकर रखें। त्वचा फूलने पर मैथिलेटिड स्पिरिट लगाकर एड़ियों को प्यूमिक स्टोन या झांवे से रगड़कर साफ कर लें। इससे एड़ियों की मृत त्वचा साफ हो जाएगी। फिर साफ तौलिए से पोंछकर गुनगुने जैतून या नारियल के तेल से मालिश करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल