1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कम उम्र में पड़ गई है चेहरे पर झाईयां, तो इस घरेलू उपाय से पाएं हमेशा के लिए निजात

कम उम्र में पड़ गई है चेहरे पर झाईयां, तो इस घरेलू उपाय से पाएं हमेशा के लिए निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 24, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 01:17 pm IST

चेहरे पर उम्र से पहले झाईयां पड़ना एक बड़ी समस्या से है। जिससे निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय। जिससे यूज से आप कुछ दिनों में झाईयों, पिपंल्स से निजात पा सकते है।

wrinkles- India TV Hindi
wrinkles

नई दिल्ली: आज कल के समय में खराब दिनचर्या के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ अपने चेहरे पर भी अधिक प्रभाव पड़ता है।

अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण उम्र से पहले स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी कारण चेहरे पर अधिक मात्रा में झाईयां, पिपंल आदि निकल आते है।

चेहरे पर उम्र से पहले झाईयां पड़ना एक बड़ी समस्या से है। जिससे निजात पाने के लिए बाजार में मौजूद कई प्रोडक्ट इस्तेमाल करते है। जो आपके फायदा पहुंचाने की बजाय अधिक साइड इफेक्ट देते है। जिसके कारण आप घरेलू उपाय की ओर रुख करते है। इसी लिए हम आपको अपनी खबर में ऐसी घरेलू उपाय के बारें में बताएंगे। जिससे आप आसानी से हमेशा के लिए इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इस पील ऑफ मास्क के बारें में।

  • 4 अंडे के सफेद भाग
  • 1 ताजा नींबू

अंडे का सफेद भाग और नींबू मिलाकर अपकी स्किन को टाइट करेंगा और पोर्स को बंद करेगा। इसके लिए इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। और ब्रश की मदद से इसे अपने चेहरे पर ठीक ढंग से लगा लें। कम से कम 15-20 मिनट लगा रहने के बाद गर्म पानी में तौलिया में भिगोकर चेहरे को साफ कर लेँ।

इससे आपके चेहरे फ्रेश, ग्लो करने के साथ-साथ पिंपल और झाईयों से निजात मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल