1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोने से पहले लगाएं इस मास्क को और सिर्फ 30 मिनट में पाएं पिगमेंटेशन से निजात

सोने से पहले लगाएं इस मास्क को और सिर्फ 30 मिनट में पाएं पिगमेंटेशन से निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 23, 2017 11:59 am IST,  Updated : Oct 23, 2017 11:59 am IST

अगर आप बिना किसी कॉस्मेटिक के इस्तेमाल किए इस समस्या से निजात पाना चाहते है, तो इस नेचुरल उपाय से आसानी से पा सकते है। जो कि बहुत ही सिंपल और बिना खर्च के इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

pigmentation- India TV Hindi
pigmentation

नई दिल्ली: पिगमेंटेशन डिसऑर्डर एक प्रकार की त्‍वचा की समस्‍या है। अधिकतर महिलायें ही इस समस्या से पीड़ि‍त होती हैं। जब शरीर में काफी मात्रा में मिलेनिन का निर्माण होने लगता है तो पिगमेंटेशन की समस्या शुरू हो जाती है। स्किन की असमान रंगत, दाग-धब्बे, चेहरे पर भूरे निशान। ये सभी पिगमेंटेशन के ही लक्षण है।

यह समस्या अधिकतर सूर्य की रोशनी में अधिक वक्त बिताने, हार्मोन असंतुलन और गर्भनिरोधक गोलियों जैसे कई कारण होते हैं जो पिगमेंटेशन की समस्या उत्पन्न करते हैं। यह बहुत बड़ी समस्या नहीं है। इससे आप आसानी से निजात पा सकते है।

आमतौर पर आज के समय इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मार्केट में कई तरह से प्रोडक्ट मिलते है, लेकिन इनके साइड इफेक्ट अधिक मात्रा में होते है।

अगर आप बिना किसी कॉस्मेटिक के इस्तेमाल किए इस समस्या से निजात पाना चाहते है, तो इस नेचुरल उपाय से आसानी से पा सकते है। जो कि बहुत ही सिंपल और बिना खर्च के इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

ऐसे बनाएं ये मास्क

  • दूध
  • एक चम्मच शुद्ध शहद
  • दो चम्म्च ओट्स

ऐसे करें यूज

इस सभी चजों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद अपनी स्किन को ठीक से साफ करें। साफ करने के बाद इसे अपने चेहरे में ठीक ढंग से लगाएं। कम से कम 30 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर संभव हो, तो सोने से पहले इस मास्क का यूज करें। आपको दोगुना लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल