1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 63 की उम्र में भी जवां, आप भी पाना चाहते है रेखा जैसी खूबसूरती, तो अपनाएं ये टिप्स

63 की उम्र में भी जवां, आप भी पाना चाहते है रेखा जैसी खूबसूरती, तो अपनाएं ये टिप्स

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2017 11:21 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 11:21 am IST

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए क्या है उनके फिटनेस और ब्यूटी के राज़..

REKHA- India TV Hindi
REKHA

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई खूबसूरत हीरोइनें हुई हैं, लेकिन रेखा जैसी खूबसूरत शायद ही कोई हो।  इतनी उम्र होने के बाद भी शायद ही कोई एक्सट्रेस हो, जो उन्हें खूबसूरती में टक्कर दे सके। कहते है कि उम्र के साथ खूबसूरती घटती जाती है, लेकिन रेखा के साथ कुछ उल्टा है। उनकी बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरती और निखरती आ रही है। जैसे कि कोई अमृत पी रखा हो। यहीं नहीं उनकी खूबसूरती के दीवाने आज के युवा भी है।

हर कोई यह जानना चाहता है कि आखि इस उम्र के पड़ाव में उनकी खूबसूरती का क्या राज़ है। आज हम आपको उनके बर्थडे के खास मौके में बताएंगे कि आखिर क्या है इसका राज़। जिसके कारण वह देती है हर एक्सट्रेस को मात।

रोजाना पीती है इतना पानी

रेखा की दिन की शुरुआत पानी के साथ होती है। वह दिनभर में कम से कम 11-12 गिलास पानी पीती है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व और टॉक्सिंस बाहर निकल जाते है। जिससे कि शरीर में किसी भी प्रकार समस्या नहीं होती है और शरीर की अंदरुनी खूबसूरती बढ़ जाती है।

ऑयली चीजों से दूरी
रेखा ऑयली चीजों से बहुत दूर रहती है। काफी हद तक पकाएं गए खाना और ज्यादा ऑयली चीजों से दूरी बना कर रखती है।

लेती है पूरी नींद
रेखा नींद को लेकर कोई भी समझौता नहीं करती है। वह सुबह जल्द ही बेड छोड़ देती है। साथ ही पूरी नींद लेती है। जो कि उनके शरीर को फिट और सुंदर बनाता है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और रेखा की खूबसूरती के राज़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल