1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, बस करें इन घरेलू उपाय का इस्तेमाल

कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, बस करें इन घरेलू उपाय का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 06:59 pm IST

अंडरआर्म्स का कालापन कई कारणों से हो सकता है, लेकिन इस समस्या को कुछ घरेलू उपायों के द्वारा कुछ ही दिनों में सही किया जा सकता है।

काले अंडरआर्म्स से निजात पाने के घरेलू उपाय, home remedies for dark underarms- India TV Hindi
काले अंडरआर्म्स से निजात पाने के घरेलू उपाय Image Source : INSTAGRAM/9BEAUTYFASHION_

बहुत ही लड़कियों को काले अंडरआर्म्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस कारण वह अपना फेवरेट स्लीवलेस ड्रेस या टॉप नहीं पहन पाती हैं। अंडर आर्म्स का कालापन कई कारणों से हो सकता है, लेकिन इस समस्या को घरेलू उपायों के द्वारा कुछ ही दिनों में सही किया जा सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में। 

अंडर आर्म्स काले होने का कारण

  • हेयर रिमीवर क्रीम के इस्तेमाल करने के कारण
  • कई लड़कियां बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल कर लेती है जिसके कारण भी स्किन काली पड़ जाती है। 
  • कई महिलाओं को हार्मोंस अनियमित होने के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है। 
  • अधिक मात्रा में डियोड्रेंट का इस्तेमाल करने के कारण
  • कई महिलाओं को डायबिटीज के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। 
  • वजन के कारण भी अंडर आर्म्स के रंग पर फर्क पड़ता है।
  • कई महिलाओं को यह जेनेटिक भी होता है। 

इस कारण चेहरे पर हो जाते हैं ब्लैकहैड्स, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत निजात

विनेगर
Image Source : INSTAGRAM/AYTENGURBUZ9विनेगर

अंडर आर्म्स के कालेपन से निजात पाने के घरेलू उपाय

विनेगर

सिरका में लैक्टिक एसिड और अमीनो अधिक मात्रा में होता है जो डेड स्किन कोशिकाओं को साफ़ करने और स्किन के दाग हटाने में मदद करता है। इसके लिए एक कॉटन पैड पर  थोड़ा सा विनेगर लेकर अंडरआर्म्स पर अच्छी तरह से लगा लें। सुख जाने के बाद साफी पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल रोजाना करें।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन की सूजन को कम करने के साथ-साथ त्वचा को चिकना बनाने के साथ कालापन दूर करने में मदद करता है। इसके लिए ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर मार्केट  में उपलब्ध एलोवेरा जेल को लेकर अंडरआर्म्स में अच्छी तरह से लगाए। 10-15 तक लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। इसे आप रोजाना या फिर सप्ताह में 3-4 बार लगा सकते हैं। 

मानसून में बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

नींबू
Image Source : INSTAGRAM/YASMINCRAFTSनींबू

बेकिंग सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटर पाया जाता है जो रोम छिद्रों को बंद करने और गहरे रंग के अंडरआर्म्स को हल्का करने में मदद करता है इसके साथ ही नींबू एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होने के साथ इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू का आधा भाग का रस एक बाउल में डालें और उसमें बेकिंग सोड़ा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को करीब 5 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स पर  हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी का उपयोग करेक इसे साफ कर लें। इसके बाद मॉश्चराइजर लगा लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में 3-4 बार करें।

खीरा
खीरा में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं।इसके लिए खीरा का एक स्लाइस लेकर एक या दो मिनट के लिए अपने डार्क अंडरआर्म्स पर रगड़ें। करीब 10 मिनट तक इस रस को लगा रहने  दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल रोज करें।

चेहरे की झुर्रियों को चुटकियों में गायब कर देगा सहजन से बना फेस मास्क, यूं बनाएं

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानीन मिट्टी का इस्तेमाल आपकी दादी-नानी सभी ने किया होगा।  इसका इस्तेमाल करके आप चेहरे के निखार लाने के साथ अंडर आर्म्स के कालेपन से भी निजात पा सकते है। इसके लिए एक बाउल 1 चम्मच नींबू के रस, 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी और छोड़ा सा गुलाब जल या पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे  अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद इसे धो लें। यह डार्क अंडरआर्म्स को हल्का करने के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल