1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घनी और लंबी पलको के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

घनी और लंबी पलको के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2015 04:45 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 07:31 pm IST

नई दिल्ली: खूबसूरती के लिए आप क्या नही करती है। जिससे कि आप सबसे अलग दिख सके, लेकिन यदि आपकी पलके छोटी और पतली है तो खूबसूरती कम रह जाती है, क्योंकि आपकी पलके आपके

घनी और लंबी पलको के लिए...- India TV Hindi
घनी और लंबी पलको के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली: खूबसूरती के लिए आप क्या नही करती है। जिससे कि आप सबसे अलग दिख सके, लेकिन यदि आपकी पलके छोटी और पतली है तो खूबसूरती कम रह जाती है, क्योंकि आपकी पलके आपके चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। आप अपनी पलके खूबसूरत करने के लिए मस्करा जैसा जाने क्या-क्या ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करती है। जिससे कि आपकी पलके भी खूबसूरत हो,लेकिन नेचुरल तरीके से आपकी पलके घनी और लंबी हो तो बात ही अलग है। इसके लिए अपनाए कुछ घरेलू उपाय। जानिए आईलैशेज को घनी और लंबी करने के घरेलू  उपाय।

यें भी पढें:(दमकती त्वचा पाने के लिए अपनाए यह हर्बल नुस्खे)

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल भी पलकों को घनी और लंबी करने के साथ साथ काली भी कर देगा,क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई और मोनोसेचुरेटिड फैटी एसिड पाया जाता है। इसके लिए मस्कारा ब्रश की मदद से आप इसे अपनी पलकों में लगाएं।
पेट्रोलियम जैली
आप जानते होगे किपेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल होंठो के मुलायम बनानें में किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल पलको के लिए भी किया जाता है। इसके लिए उंगलियों पर थोड़ी पेट्रोलियम जैली लें और उसे अपनी ऊपरी और निचली पलकों पर लगाएं।
बादाम का तेल का करें इस्तेमाल
बादाम के तेल में आधिक मात्रा में विटामिन डी और विटामिन ई होता है। जो आंखों को मजबूत बनानें के साथ-साथ उन्हें नेचुरल मॉइश्चराइज़र के रूप में काम करता है। इसके लिए रात को सोनें से पहले गुनगुना बादाम के तेल को रुई या ईयर बड की सहायता से पलकों में लगाएं और सुबह साफ पानी से धो लें।

यें भी पढें- जानिए, आपके अंगों का फड़कना क्या कहता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल