1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आइब्रो के डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

आइब्रो के डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2021 10:41 am IST,  Updated : Aug 27, 2021 05:30 pm IST

आईब्रो में डैंड्रफ यानी होना एक आम समस्या है, लेकिन इससे निपटने के साथ ही आपको इसके कारणों के बारे में भी जानना चाहिए।

आइब्रो के डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
आइब्रो के डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे Image Source : PEXEL.COM

जब भी डैंड्रफ यानी रूसी की बात होती है तो अमूमन यही समझा जाता है कि ये केवल सिर के स्कैल्प पर ही होने वाली समस्या है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। स्कैल्प के अलावा आइब्रोज यानी भोहों पर भी डैंड्रफ हो सकता है। ऐसे में अगर आपकी भौंहों पर डैंड्रफ होता है तो आइब्रोज सफेद दिखने लगते हैं और इस जगह की त्वचा को रगड़ने पर ये अलग दिखने लगती है। हालांकि जिस तरह स्कैल्प पर मौजूद डैंड्रफ का इलाज करते हैं, ठीक उसी तरह आईब्रो डैंड्रफ पर भी ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि आईब्रो आपके चेहरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में अगर आईब्रो पर डैंड्रफ होगा तो यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। खासकर चेहरे पर मेकअप किए जाने के बाद आईब्रो पर यह समस्या अधिक नजर आती है। ऐसे में आप चाहें तो इन घरेलू नुस्खों को अपना कर आइब्रो की रूसी से छुटकारा पा सकते हैं। 

आमतौर पर जिन लोगों की त्वचा काफी तैलीय होती है उन्हें ड्रैंडफ अधिक होता है। इसके अलावा सोरायसिस, एक्जिमा या फिर किसी तरह की एलर्जी के कारण ऐसी समस्या हो जाती है। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो इस घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

लौकी से सफेद बाल होंगे काले और गंजेपन से भी मिलेगा निजात, बस ऐसे करें इस्तेमाल

नीम का तेल

नीम के तेल में एंटी फंगल और इंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते है। इसलिए रूई में थोड़ा सा नीम का तेल लेकर रोजाना भौंहों पर लगाएं। इससे आपको डैंड्रफ की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

बादाम का तेल
बादाम का तेल जिंक, विटामिन्स से साथ फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल करके आप हेल्दी भौहे पा सकते हैं। इसे लगाने के लिए बादाम के तेल को हल्का गर्म करें। इसके बाद इसे उंगुलियों में लगाकर रगड़े फिर इसे हल्के हाथों से भौंहों की मसाज करें। दूसरी दिन साफ पानी से धो लें। 

बालों से 'रूसी' को दूर करने के लिए नीम का इस तरह से करें इस्तेमाल, खुजली भी हो जाएगी खत्म

मेथी दाना
मेथी में एंटी फंगल गुण ही नहीं पाए जाते हैं बल्कि इसमें एमिनो एसिड के गुण भी पाए जाते हैं जो आसानी से स्किन के यीस्ट को हटाने में मदद करता है। मेथी को इस्तेमाल करने के लिए रात को थोड़े से पानी एक चम्मच मेथी भिगो दें। इसके बाद दूसरे दिन इसका पेस्ट बना लें और इसे हल्के हाथों से भौंहों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़े और कुछ मिनट के छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। 

एलोवेरा जेल
यह जेल न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है बल्कि खुजली और सूजन को भी शांत करता है। यह सबसे अच्छा है अगर आप सीधे ताजी पत्तियों से जेल लेकर  उपयोग कर सकते हैं।  एलोवेरा जेल को अपनी भौंहों पर रगड़ें और इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आप इसे ठंडे पानी से धो सकते हैं। भविष्य में अपनी भौंहों को रूसी होने से बचाने के लिए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल