1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पुरुषों को ब्लैकहैड्स से मिनटों में छुटकारा दिलाएंगा ये आसान घरेलू उपाय

पुरुषों को ब्लैकहैड्स से मिनटों में छुटकारा दिलाएंगा ये आसान घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 08:22 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 08:22 pm IST

यह समस्या किसी भी अवस्था में हो सकती है लेकिन युवास्था में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए इस खास घरेलू तरीकों द्वारा आसानी से ब्लैक हैड्स से निजात पा सकते है।

black heads- India TV Hindi
black heads

नई दिल्ली: जिस तरह लड़कियों को ब्लैकहैड्स हो जाते है। जिससे निजात पाने के लिए मार्केट या फिर घर पर घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से इससे निजात पा लेती है। वहीं लड़को को समझ नहीं आता है कि कैसे इस समस्या से निजात पाएं।

लड़के कभी भी लड़कियों की तरह स्किन का ख्याल नहीं रखते हैं। जिसके कारण ऐसी समस्या हो जाती है। जब हमारे पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है। तो वह उभार बनकर बाहर निकल आती है। जो देखने में भी बहुत ही खराब लगती है। कई बार हार्मोनल बदलाव के कारण लड़को को ब्लैक हैड्स हो जाते है।

यह समस्या किसी भी अवस्था में हो सकती है लेकिन युवास्था में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए इस खास घरेलू तरीकों द्वारा आसानी से ब्लैक हैड्स से निजात पा सकते है।

baking soda
baking soda

बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल कर आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए इसे थोड़ा पानी में मिलाकर मिक्स कर लें और इसे नाक पर अच्छी तरह गाढ़ा पेस्ट लगा लें। सुख जाने के बाद इसे हटा दें।

oatmeal
oatmeal

ओटमील और दही
आप ओटमील और दही का इस्तेमाल कर आसानी से ब्लैक हैड्स से निजात पा सकते है। इसके लिए इन दोनों को लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे नाक में अच्छी तरह से लगा लें। जब ये सूख जाएं तो साफ पानी से धो लें।

lemon
lemon

नींबू का रस
नींबू में भरपूर मात्रा में औषधि गुण पाएं जाते है। जो कि आपको आसानी से ब्लैक हैड्स से निजात दिला सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल