1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर बैठे यूं घर पर बनाएं नीम की पत्तियों का पाउडर, साथ ही जानिए कैसे करें इस्तेमाल

घर बैठे यूं घर पर बनाएं नीम की पत्तियों का पाउडर, साथ ही जानिए कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 25, 2020 07:32 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 08:33 am IST

नीम हमारी स्किन को अंदर से साफ करता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो आपकी स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं नीम की पत्तियों का पाउडर।

घर पर ऐसे बनाए नीम का पाउडर - India TV Hindi
घर पर ऐसे बनाए नीम का पाउडर  Image Source : INSTAGRAM/KLASSYMISSYBD

नीम के पत्ते शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा होता है। वहीं दूसरी ओर यह इसमें मौजूद नैचुरल तत्व स्किन की देखभाल के लिए भी कारगर है। नीम हमारी स्किन को अंदर से साफ करता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। हम जानते हैं कि मुंहासे मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होते हैं। नीम के पत्ते एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल होते हैं। इसलिए स्किन की रक्षा करने के लिए इससे अच्छा कुछ भी नहीं है। अगर आपको पिंपल से परेशान हैं तो नीम के पत्तों को कुचल कर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में लाभ मिल जाएगा। 

नीम का पाउडर बाजार में तो कई तरह से मिल जाता है लेकिन यह कितना शुद्ध है ये जानना बहुत ही जरूरी है। इसके अलाववा जेब ढीली करे बगैर अगर आप बेहतरीन निखार पाना चाहते हैं तो घर में ही नीम का पाउडर बना सकते हैं जो 100 प्रतिशत शुद्ध भी होगा। नीम के पेड़ आपको आसानी से मिल जाएगा। तो फिर देर किस बात की जानिए नीम का पाउडर बनाने की प्रचीन विधि के बारे में। साथ ही जानिए कैसे पाएं स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा।

सप्ताह में 2 बार बालों में ऐसे लगाएं मेथी के पानी, दोमुंहे और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

घर में ऐसे बनाएं नीम का पाउडर

सबसे पहले अधिक मात्रा में नीम के पत्ते को तोड़ लीजिए। इसके बाद इन्हें पानी से अच्छी तरीके से धो लीजिए। इसके बाद इसे  धूप में 1 से 2 दिनों के लिए सुखा लें जिससे कि इसका सारा मॉश्चचर हट जाए। आप चाहे तो इन्हें पंखे के नीचे या फिर माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं। जब पत्तियां अच्छी तरीके से सुख जाए को इसे ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें।  अगर आपको पाउडर थोड़ा मोटा लग रहा है तो इसे छान लें। जिससे कि मोटी पत्तियां अलग हो जाए। इसके बाद इसे दोबारा बिल्कुल बारीक पाउडर बनाने के लिए पीस लें। इसके बाद इसे फिर छान लें। आप देखें कि आपको बिल्कुल बारीक पाउडर मिल गया है। अब इसे  एक एयर-टाइट कंटेनर में रख लें। इसका इस्तेमाल आप 1 साल तक कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि नीम के पत्ते बिल्कुल सुख जाए उसके बाद ही इसका पाउडर बनाएं। 

बालों का गंजापन और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा कलौंजी का तेल, बस यूं करें इस्तेमाल

नीम का फेसपैक लगाने के फायदे

  • स्किन को जवां रखने में करें मदद।
  • पिंपल की समस्या से दिलाए निजात।
  • चेहरे के ऑयल को करें कंट्रोल
  • त्वचा में निखार लाता है
  • त्वचा की नमी बनाए रखता है
  • बालों को हेल्दी रखने में करें मदद
  • बालों के झड़ने या फिर डैंड्रफ की समस्या से दिलाएं निजात।
  • चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में करें मदद। 
  • टैनिंग से बचाए।

आईने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस घर में यूं बनाकर लगाएं बेसन का फेसपैक

नीम का तेल

अगर स्किन में अतिरिक्त ऑयल या फिर गंदगी जमा हो गई हैं तो नीम का तेल इसमें कारगर हो सकता है।  नीम का तेल विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर होता है जो स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं यह बालों, स्किन और नाखूनों में किसी भी प्रकार के फंगल संक्रमण के खतरे को भी कम करता है। 

चेहरे पर यूं करें इस्तेमाल 

नीम की पत्तियों को आप चेहरे पर कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऑयली स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली हैं तो नीम का पाउडर कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच नीम पाउडर, एक चम्मच चंदन पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

गुलाब की पंखुडियों से बनाएं बेहतरीन फेसपैक, चमक उठेगा आपका चेहरा

पिपंल के लिए
 नीम के पाउडर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको आसानी से पिंपल्स से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में  1 चम्मच नीम पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर,  थोड़ा नींबू का रस और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।  करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

घर बैठे मिनटों में यूं घर पर बनाएं गुलाब जल, साथ ही जानिए कैसे करें इस्तेमाल

बालों के लिए
अगर आप बालों की खुजली, बालों को झड़ने या फिर डैंड्रफ से परेशान हैं तो नीम का पाउडर मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में 3 चम्मच नीम का पाउडर लें और उसमें 2 चम्मच दही डालकर पेस्ट बना लें। इसके बालों में अच्छी तरह लगा लें। करीब आधा घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल