1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाब की पंखुडियों से बनाएं बेहतरीन फेसपैक, चमक उठेगा आपका चेहरा

गुलाब की पंखुडियों से बनाएं बेहतरीन फेसपैक, चमक उठेगा आपका चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 02:46 pm IST

गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से आपकी स्किन को तरोताजा, हेल्दी और जवां रखने में मदद करती हैं। जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल।

गुलाब का फेसपैक- India TV Hindi
गुलाब का फेसपैक Image Source : INSTRAGRAM/KLASSYMISSYBD

गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन चमकदार और हेल्दी हो सकती हैं, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को तरोताजा रखने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले विटामिन के, सी और बी स्किन को निखारने के साथ-साथ एंटी-एजिंग का काम करते हैं। जानिए गुलाब की पंखुडियों का किस तरह इस्तेमाल करके आप बेदाग निखरी स्किन पा सकते हैं। 

चेहरे पर यूं करे गुलाब से बनें फेसपैक का इस्तेमाल

निखार के लिए

चेहरे में निखार लाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट 2 से 3 चम्मच, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन में लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी में धो लें। इसे सप्ताह में तीन दिन इस्तेमाल करें।

आपको बता दें कि चंदन और गुलाब की पंखुड़ियां त्वचा को चमकाने में मदद करती हैं। वहीं नींबू का रस स्किन संबंधी किसी भी समस्या को हटाने में मदद करता है।  

अब नहीं लगानी पड़ेगी नकली पलकें, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं लंबी-घनी और नैचुरल आईलैशेस

ऑयली स्किन के लिए

संतरा को खाकर उसके छिलके फेंके नहीं उन्हें आप धूप में अच्छे से सुखा लें। फिर इसे पीस लें। इससे आपका संतरा का पाउडर आसानी से घर में ही मिल जाएगा। इसके साथ ही 2 चम्मच गुलाब की पंखुडियों को भी पीस लें। अब एक बाउल में 2 चम्मच संतरे का पाउडर और 2 चम्मच गुलाब के पेस्ट और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं। सप्ताह में एक बार ही लगाएं। यह फेसपैक आपकी स्किन को बहुत अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करता है। संतरे का छिलका स्किन से तेल और गंदगी को हटाने के साथ सन टैन  को हटाने में मदद करता है। वहीं शहद स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है। साथ ही चेहरे पर किसी भी काले धब्बे को कम करने में मदद करता है। यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा है। लेकिन यह किसी भी त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

बालों की ग्रोथ के लिए बेहद लाभदायक है शिकाकाई, इस तरह करें इस्तेमाल

पिपंल से निजात

गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें चंदन पाउडर और दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 15-20 मिनट लगा रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरा को धो लें। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या मुंहासे के निशान हैं, तो यह पैक बहुत अच्छा काम करेगा, क्योंकि मुंहासों को कम करने के लिए चंदन बहुत उपयोगी है। इसके अलावा स्किन के अंदर जमा गंदगी और तेल को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा को चमकदार बनाता है। वहीं दूध की बात करें तो वह स्किन को चमकदार के साथ मॉश्चराइज रखता है। गुलाब एक एंटी-बैक्टीरियल के रूप में काम करता है। जो मुंहासों को कम करने में मदद करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल