1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मोटापे से चाहिए छुटकारा तो रोजाना पेट पर 5 मिनट कुछ इस तरह करें मसाज

मोटापे से चाहिए छुटकारा तो रोजाना पेट पर 5 मिनट कुछ इस तरह करें मसाज

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Nov 27, 2017 01:11 pm IST

पेट पर करें यह मसाज और फिर देखें कमाल...

belly fat massage- India TV Hindi
belly fat massage

हेल्थ डेस्क: विंटर सीजन के आते ही कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है लेकिन साथ ही एक भयंकर बीमारी का डर जिससे लोगों की रात की नींद छीन लेती है वह वजन का बढ़ना। ठंड की वजह से लोग ज्यादातर समय अपने घर में रहते हैं और ज्यादा वर्कआउट नहीं करते हैं तो अचानक से वजन बढ़ने लगता है।

सर्दी के मौसम में ज्यादा चटपटा खाना खाने के साथ मसालेदार खाना लोग ज्यादा खाते हैं साथ ही इस मौसम में शराब भी ज्यादा पीतें हैं तो ऐसे में वजन बढ़ना लाजमी। और देखते-देखते पता भी नहीं चलता और आपका वजन इतना ज्यादा बढ़ जाता है जिसकी वजह से आगे जाकर आपको मुशिबत का सामना करना पड़ता है।

टेंशन की हो या फिर गलत लाइफस्टाल की, ये सभी चीजें आपके पेट के लिए परेशानी खड़ी कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इन सभी मुसीबतों से सिर्फ 5 मिनट के भीतर ही छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसे करने का तरीका और कौन सी बीमारियां होती हैं इससे दूर। 

ऐसे करें पेट की मसाज 

सबसे पहले पेट की मसाज करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाए और अपने हाथों में तेल ले लें। अब पेट में गोलाई मे 5 मिनट तक मसाज करें। इस प्रक्रिया को 5 मिनट में 30 से 40 बार दोहराएं।

गैस
कई बार तला भूना खाने की वजह से पेट में गैस की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से पेट हमेशा फूला हुआ लगता है। ऐसे समय में कि गई मसाज आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकती है। 

पीरियड्स के दर्द में राहत
पीरियड्स के दौरान अक्सर लड़कियां पेट दर्द की शिकायत करती हैं। इस दर्द से राहत पाने के लिए अगर लौंग या फिर दालचीनी के तेल से मालिश की जाए तो इस दर्द में आराम मिलता है। 

ये भी देखें:

पूरी खबर के  लिए स्लाइड पर क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल