1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में रखना है बालों का रखना खास ख्याल तो इस तरह से करें देखभाल

सर्दियों में रखना है बालों का रखना खास ख्याल तो इस तरह से करें देखभाल

 Edited By: IANS
 Published : Jan 15, 2018 01:45 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 01:45 pm IST

सर्दियों के मौसम में तापमान में गिरावट होने और ठंडी हवाओं के चलने से बालों में रूखापन आ जाता है। प्राकृतिक तेल और नमी चली जाती है, जिससे बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं, इसलिए बालों की उचित देखभाल बेहद जरूरी है। 'द बॉडी शॉप इंडिया' की प्रमुख (ट्रेनिंग)

hair care- India TV Hindi
hair care

नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में तापमान में गिरावट होने और ठंडी हवाओं के चलने से बालों में रूखापन आ जाता है। प्राकृतिक तेल और नमी चली जाती है, जिससे बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं, इसलिए बालों की उचित देखभाल बेहद जरूरी है। 'द बॉडी शॉप इंडिया' की प्रमुख (ट्रेनिंग) शिखी अग्रवाल और सौंदर्य विशेषज्ञ ब्लॉसम कोचर ने सर्दियों के दौरान बालों की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

दो मुंहे व रूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए सर्दियों में हर कुछ हफ्ते पर नियमित रूप से ट्रिमिंग कराएं। बालों में मौजूद अतिरिक्त तेलों से छुटकारा पाने के लिए ड्राइ शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह बालों में प्राकृतिक ऑयल को बनाए रखता है और अतिरिक्त तैलीयपन को दूर करता है। बार-बार शैम्पू करने से बालों से नमी और प्राकृतिक तेल का सुरक्षात्मक लेयर निकल जाता है, इसलिए शैम्पू कम करें। गीले बालों में कंघी न करें, क्योंकि इससे बाल ज्यादा टूटते हैं। 

हेयर स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से सिर की मृत त्वचा निकल जाती है और बाल मुलायम हो जाते हैं। फिर इसे पानी से धो लें। बालों की कंडीशनिंग जरूर करें, इससे बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं। बालों पर कंडीशनर पांच मिनट तक लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। सिल्की व मुलायम बालों के लिए आप हेयर मास्क का इस्तेमल भी कर सकती हैं। बालों में चौड़े दांत वाले कंघी का इस्तेमाल करें, ताकि कंडीशनर पूरे बालों को अच्छे से कवर कर ले।

रूसी से बचाव के उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल