1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आ रहीं सर्दियां, वार्डरोब में इन ट्रेडी कपड़ों को करें शामिल!

आ रहीं सर्दियां, वार्डरोब में इन ट्रेडी कपड़ों को करें शामिल!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2018 11:17 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 11:17 am IST

 सर्दियों में भी हर किसी की ख्वाहिश स्मार्ट व आकर्षक लुक में दिखने की होती है ऐसे में इस सर्दी में अपने वार्डरोब में सर्दियों के उन कपड़ों को शामिल करें जो हमेशा ट्रेंड में बने रहें। 

fashion and lifestyle- India TV Hindi
fashion and lifestyle

नई दिल्ली: सर्दियों में भी हर किसी की ख्वाहिश स्मार्ट व आकर्षक लुक में दिखने की होती है ऐसे में इस सर्दी में अपने वार्डरोब में सर्दियों के उन कपड़ों को शामिल करें जो हमेशा ट्रेंड में बने रहें। 

'आशिमा एस कूट्यो' की मालकिन आशिमा शर्मा और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनुष्का तुगनैट ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं : 

इस सर्दी के मौसम में आप स्वेटर में भी खुद को फिट दिखा सकती हैं। बेल्टेड स्वेटर आपको मॉडर्न लुक देगा। आप इसे जीन्स, स्कर्ट, ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। इस साल शोल्डर पैड्स बड़े पैमाने पर वापसी कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही एक अन्य ट्रेंड पगोडा शोल्डर का भी बोलबाला रहेगा। ये स्टाइल फैशन से बाहर हो गया था, लेकिन फिर से वापसी कर रहा है। हमने इन्हें स्वेटर, ड्रेस, जैकेट्स आदि में देखा है। 

डेनिम के साथ डेनिम पहनने का चलन बढ़ने के बाद अब लेदर के साथ लेदर पहनने का चलन फैशन में है। लेदर जैकेट को जीन्स या लेदर स्कर्ट को सैटिन टॉप के साथ पहनें। फॉल-विंटर (पतझड़) सीजन में सिर से लेकर पैर तक लेदर आउटफिट पहनने का चलन फैशन में रहेगा। आप काले रंग के साथ बरगंडी या भूरे रंग के लेदर आउटफिट भी पहन सकती हैं। 

सर्दी के सीजन में एनिमल प्रिंटेड पैटर्न वाले आउटफिट भी चलन में रहेंगे। लेपर्ड प्रिंट तो हमेशा से चलन में रहा है और हमेशा सराहा जाता रहा है। ब्राउन स्पोर्टी पैटर्न वाले ड्रेस सबसे उपयुक्त रहेंगे। लेपर्ड प्रिंट वाले मिडी स्कर्ट पहनकर भी आप स्मार्ट लुक पा सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल