1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Zero फिल्म प्रमोशन के दौरान अनुष्का शर्मा 'ब्रिटिश रॉयल यूनिफॉर्म' में आईं नजर, आप भी देखें फोटो

Zero फिल्म प्रमोशन के दौरान अनुष्का शर्मा 'ब्रिटिश रॉयल यूनिफॉर्म' में आईं नजर, आप भी देखें फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2018 09:52 am IST,  Updated : Dec 04, 2018 10:35 am IST

आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी स्टाइलिश अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में फिल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का को काफी अलग अंदाज में देखा गया। फिल्म प्रमोशन के दौरान अनुष्का ब्रिटिश रॉयल यूनिफॉर्म के डिजाइन का रेड कोट नजर आईं। साथ ही उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। इस रेड एंड व्हाइट लुक में अनुष्का काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अनुष्का की यह कोट इसलिए भी खास है क्योंकि यह आम कोट नहीं बल्कि इसे पोलो कोट कहा जाता है। इस रोड पोलो कोट के साथ अनुष्का ने ब्राउन क्रॉउड्रॉय पैट पहना है साथ ही गोल्डन चप्पल पहना था। इस आउटफिट को पोलो राल्फ लॉरेन ने तैयार किया है साथ ही इस ड्रेस के साथ उन्होंने लॉउबौउटीन के जूते पहने है।

वहीं अनुष्का की मेकअप की बात करें तो उन्होंने काफी नेचुरल मेकअप किया था। आपको बता दें कि इस विंटर लुक में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। फिल्म जीरो में अनुष्का एक वैज्ञानिक का किरदान निभा रही हैं।

इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान, कैटरीना कैफ भी लीड रोल में है। शाहरुख खाने इस फिल्म में बउआ सिंह का रोल निभा रहे हैं वहीं कैटरीना कैफ एक फिल्म सुपरस्टार का किरदार निभा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

शादी के बाद दीपिका पादुकोण का दिखा ग्लैमरस अवतार, GQ मैगजीन के लिए करवाया हॉट फोटोशूट

सर्दियों में नाखूनों का इस तरह रखें ध्यान, फॉलो करें ये टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल