1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस तरह आप भी दे सकते हैं वैवाहिक परिधानों को शाही लुक

इस तरह आप भी दे सकते हैं वैवाहिक परिधानों को शाही लुक

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2017 05:45 pm IST,  Updated : May 16, 2017 05:47 pm IST

दुल्हन के खूबसूरत कढ़ाई वाले चमकीले, चटख रंगों के परिधानों के साथ शादी एक बहुत बड़ा जश्न होता है, हालांकि बाजार में इन दिनों शादी में पहने जाने वाले परिधानों पर भारतीय और पश्चिमी शैली दोनों का मिश्रण व छाप देखने को मिल रहा है।

wedding
wedding

प्रिंयका मोदी ने महिलाओं के परिधानों के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

* हमारा देश अनोखी संस्कृतियों और विभिन्न विशेषताओं का खूबसूरत मेल है। हर दुल्हन अपनी जिंदगी के सबसे बड़े अलग अंदाज में दिखना चाहती है और अलग दिखने के लिए वह अपना निजी स्टाइल फ्लांट करना पसंद करती है।

* कैजुअल लुक के लिए टिश्यू साड़ी के साथ स्नीकर्स या हल्की घाघरा चोली के साथ क्रॉप टॉप को पहन सकती हैं, जिससे आप औरों से अलग नजर आएंगी।

* ब्राइडल सिलूएट वाले परिधान आजकल चलन में हैं और ये कई मौकों पर पहने जा सकते हैं। आप भारी लहंगा के साथ साधारण मोनोक्रोम शर्ट पहन सकती हैं या पश्चिमी रूपांकनों व प्रिंट वाले शॉर्ट जैकेट पहन सकती हैं, जो आपको आकर्षक और भीड़ से अलग लुक देगा।

* मुकाइश और जरदोजी की कढ़ाई वाले परिधान हमेशा चलन में रहेंगे, जबकि मोती और मनकों का इस्तेमाल इसे कंटेम्पररी टच देंगे। वेलवेट, सिल्क और ओरगेंजा के कपड़े भी इस सीजन में चलन में रहेंगे और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल