India Couture Week 2019: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस के साथ साथ-साथ स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक को इस तरह कैरी करती हैं कि उन्हें देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। ऐसी ही मलाइका की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल दिल्ली में हो रहे है एक फैशन शो में मलाइका ने रैंप वॉक किया। जिसमें उन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा लिया।
Related Stories
मलाइका मिंट ग्रीन कलर के लहंगा चुनरी में किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। उनके लुक की बात करें तो मलाइका ने मिंट ग्रीन कलर के एब्राइड्री लहंगा के साथ बैक साइड का लॉगं दुपट्टा कैरी किया हुआ था। इस लुक के साथ उन्होंने डस्टी मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में मेसी बन बनाया हुआ था। वह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
मलाइका ने सुलक्षणा मोंगा की डिजाइन की हुई स्टाइलिश लहंगा-चुनरी पहना था। जब मलाइका ने रैंप वॉक किया जो हर किसी की निगाहें उन्ही पर आकर टिक गई। देखें तस्वीरें-
मलाइका अरोड़ा अपने जिम और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वो अपनी बहन के साथ जिम के बाहर स्पॉट हुई थीं।