1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जाह्नवी कपूर की इस तस्वीर को देखते ही आपको याद आ जाएगी श्रीदेवी, प्रियंका चोपड़ा ने किया ये प्यारा से कमेंट

जाह्नवी कपूर की इस तस्वीर को देखते ही आपको याद आ जाएगी श्रीदेवी, प्रियंका चोपड़ा ने किया ये प्यारा से कमेंट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 12:13 pm IST

जान्हवी कपूर एक बार फिर खूबसूरत तस्वीर के कारण सुर्खियों में छाई हुई है। उनकी ट्रेडिशनल अवतार की ये तस्वीर देखकर आपको उनकी मां श्रीदेवी की याद आ जाएगी।

JANHVI KAPOOR- India TV Hindi
JANHVI KAPOOR Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियें में बनी रहती है। धड़क फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जान्हवी कपूर इन दिनों पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में काफी बिजी है। वहीं दूसरी ओर अपनी खूबसूरत तस्वीर के कारण सुर्खियों में छाई हुई है। उनकी ट्रेडिशनल अवतार की ये तस्वीर देखकर आपको उनकी मां श्रीदेवी की याद आ जाएगी।

हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पीच कलर की प्रिंटेड साड़ी में एक तस्‍वीर शेयर की है। इसमें वह बेहद क्‍यूट होने के साथ-साथ स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर को ओपन किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने मेंटल ईयररिंग्स पहनी हुई है।

जान्हवी कपूर का ये लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। जहां बॉलीवुड की देसी गर्ल ने इस तस्वीर में दिल बनाकर कमेंट किया है। वहीं कई अन्य सेलेब्रिटी को भी जान्हवी का ये लुक काफी पसंद आया है।

जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्‍दी ही फिल्‍म 'रूहीअफजा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म में जान्हवी डबल रोल में नजर आएंगी। यह फिल्‍म साल 2020 में मार्च 20 को रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें-

'जजमेंटल है क्या' के गाने लॉंच में बेहद हॉट अंदाज में पहुंची कंगना रनौत, लेकिन लुक के कारण हो गई ट्रोल

सुष्मिता सेन शरीर को बैलेंस करने के लिए कर रही हैं ऐसा खतरनाक वर्कआउट, देखें वीडियो

'ओवरड्रेस वुमेन' पर बेतुका पोस्ट लिखने के कारण डिजाइनर सब्यसाची हुए थे ट्रोल, अब मांगी माफी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल