1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जाह्नवी कपूर थाई स्लिट गाउन में नजर आईं स्टनिंग, लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल

जाह्नवी कपूर थाई स्लिट गाउन में नजर आईं स्टनिंग, लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 08, 2021 01:03 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 01:03 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। एक्ट्रेस का यह बोल्ड और ब्राइट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

जाह्नवी कपूर थाई स्लिट गाउन में नजर आईं स्टनिंग, लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर थाई स्लिट गाउन में नजर आईं स्टनिंग, लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM/JANHVIKAPOOR

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। एक्ट्रेस का यह बोल्ड और ब्राइट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जाह्नवी ने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

जाह्नवी के इस लुक की बात करें तो 'धड़क' एक्ट्रेस खूबूसरत मेटालिक सिल्वर थाई स्लिट गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर आई साइडो के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

थाई स्लिट गाउन में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं ऋद्धा कपूर, अथिया शेट्टी ने किया प्यारा सा कमेंट

जाह्नवी ने इस लुक के साथ लंबे काले बालों को ओपन किया हुआ था। 

जाह्नवी कपूर को यह खूबसूरत लुक  फेमस स्टाइलिश मोहित राय ने दिया। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

जाह्नवी कपूर ने इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ' क्या यह अजीब है कि हमने ऐसा एक दिन के लिए किया।'

गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, देखें स्टनिंग तस्वीरें

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस लुक की दो तस्वीर शेयर की थी। जिसमें पहले और बाद लिखकर कैप्शन दिया था।

जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में ही 'गुड लक जेरी' की शूटिंग करके वापस लौटी है। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस दोस्ताना 2, बॉम्बे गर्ल और रुही आफ़जा में नजर आने वाली हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल