1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सुर्खियों में छाए रहे कंगना रनौत के ये रेड कारपेट लुक्स, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

सुर्खियों में छाए रहे कंगना रनौत के ये रेड कारपेट लुक्स, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 18, 2020 11:51 am IST,  Updated : Nov 18, 2020 11:55 am IST

कंगना रनौत कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर किसी अवॉर्ड शो में अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। देखें कंगना रनौत के चुनिंदा रेड कारपेट लुक।

सुर्खियों में छाएं रहें कंगना रनौत के ये रेड कारपेट लुक्स, सोशल मीडिया में भी हुई जमकर तारीफ- India TV Hindi
सुर्खियों में छाएं रहे कंगना रनौत के ये रेड कारपेट लुक्स, सोशल मीडिया में भी हुई जमकर तारीफ Image Source : NSTAGRAM/KANGANARANAUT

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक बोल और फैशन आइकन के रूप में जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में वह एकदम परफेक्ट नजर आती हैं। कंगना अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन जब बात रेड कारपेट की आती हैं तो भी कंगना अपने जलवे बिखेरती नजर आ ही जाती हैं। 

कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर किसी अवॉर्ड शो में अपने लुक्स से हर किसी को  इंप्रेस कर लेती हैं। देखें कंगना रनौत के चुनिंदा रेड कारपेट लुक। 

कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 की बात करें तो कंगना ने अपने हर एक लुक से फैंस के दिलों में राज किया था। जहां कांस के पहले दिन उन्होंने  Falguni Shane Peacock India के कलेक्शन की बेहतरीन कांजीवरम साड़ी पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने हाथों में महरून कलर के ग्लव्स पहनकर कुछ अलग टच दिया। 

ठंड आते ही शहनाज कौर गिल ने करवाया विंटर फोटोशूट, शॉर्ट्स के साथ ओवरकोट पहने लग रहीं स्टाइलिश

कांस के दूसरे दिन कंगना ने खूबसूरत व्हाइट कलर का गाउन पहना। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने  Michael Cinco के कलेक्शन का गाउन था। इस लुक में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी। 

कांस फेस्टिवल पार्टी में भी कंगना ने अपने बोल्ड अवतार से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। कंगना के लुक की बात करें तो वह NEDRET TACIROGLU  के कलेक्शन का कोट पैंट पहनकर नजर आईं। जिसमें उनेहोंने डीप नेक का कोट पहना। कंगना ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप के साथ स्मोकी आइज और ग्लोसी लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में जेल लगाकर स्ट्रेट किए हुए थे।

मलाइका अरोड़ा सीक्वेंस साड़ी में नजर आईं स्टनिंग, देखें शानदार तस्वीरें

 
कांस फेस्टिवल 2018 में कंगना ने अपने हर एक लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। वह रेड कारपेट में ने सिल्वर बेस ब्लैक कैटसूट पहना था। इस कैटसूट को नीडो के डिजाइनर नेद्रेत टॉसिग्रोल ( Nedo By Nedret Taciroglu) ने तैयार किया। कंगना ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर ईयररिंग पहनी और हाथों में मैचिंग क्लच लिए हुए नज़र आईं वहीं उनकी नेकलाइन काफी पल्‍जिंग थी। इस लुक में कंगना काफी बोल्ड लग रही थी। 

भाई की शादी में सुर्ख लाल रंग के लहंगे में छाईं कंगना रनौत, हर एक तस्वीर में दिखीं बेहद खूबसूरत

वहीं कांस 2018 में पहले दिन रेट्रो लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजायनर सब्यासाची के कलेक्शन से ब्लैक कलर की सीक्वेन साड़ी पहनी थी। 

कांस की बात हो या फिर कोई ब्यूटी अवार्ड शो। हर एक लुक में कंगना खूबसूरत नजर आती हैं। कंगना ने वॉग ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट में  ऑफ शोल्डर कलर का रेड गाउन पहना। इस लुक के साथ उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक लगाई। इस लुक में एक्ट्रेस स्टनिंग नजर आईं। 

कंगना रनौत साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उमंग 2018 के इवेंट में कंगना ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल