1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कांस के बाद हुई पार्टी में कंगना का बोल्ड लुक आया सामने, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ड्रेस में बिखेरे जलवे

कांस के बाद हुई पार्टी में कंगना का बोल्ड लुक आया सामने, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ड्रेस में बिखेरे जलवे

 Written By: Shivani Singh
 Published : May 17, 2019 07:56 am IST,  Updated : May 17, 2019 11:49 am IST

Cannes 2019: आखिकार वो दिन आ ही गया जिसका प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। कांस के बाद हुई पार्टी में दोनों डीवा काफी बोल्ड लुक में नजर आईं।

Priyanka chopra and kangana ranaut - India TV Hindi
Priyanka chopra and kangana ranaut Image Source : INSTRAGRAM

Cannes 2019: आखिकार वो दिन आ ही गया जिसका प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जी हां,  कांस में कंगना ने अपने देसी लुक से हर किसी को इंप्रेस किया तो प्रियंका ने कांस में खूबसूरत अंदाज में डेब्यू कर हर किसी का दिल जीत लिया। कांस के बाद हुई पार्टी में दोनों डीवा काफी बोल्ड लुक में नजर आईं।

कंगना रनौत के लुक की बात करें तो वो कांस में Falguni Shane Peacock India के कलेक्शन की बेहतरीन कांजीवरम साड़ी पहनकर नजर आईं। यह लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर जलवा, ऐसा है लुक

वहीं कांस के बाद हुई पार्टी में बोल्ड लुक से हर किसी को अपनी ओर खींच लिया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

कंगना के लुक की बात करें तो वह NEDRET TACIROGLU  के कलेक्शन का कोट पैंट पहनकर नजर आईं। जिसमें उनेहोंने डीप नेक का कोट पहना। जिसमें क्लीवेज साफ नजर आ रहा है।

कंगना ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप के साथ स्मोकी आइज और ग्लोसी लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में जेल लगाकर स्ट्रेट किए हुए थे। कंगना इस लुक में हॉट लग रही थी।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: 'मेट गाला' के बाद प्रियंका ने ली 'कान्स' दमदार एंट्री, इस लुक ने जीता हर किसी का दिल

अब प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने कांस में डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने Roberto Cavalli Official कलेक्शन का ब्लैक-महरून कलर का थाई हाई-स्लिट गाउन पहना था। जिसमें वह लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हो गई।

कांस के बाद पार्टी में प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ गर्दन में अलग से एक साइड फ्रिल था। जो कि उनके लुक को और बिंदास बना रहा था।

प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ डायमंड ईयररिंग्स और छोटा सा हैंड बैग कैरी किया था।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक लेडी डायना के लुक से इंस्पायर है। जिसकी तस्वीर खुद प्रियंका ने अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल