1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करण जौहर स्टाइलिश चश्मा की वजह से सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल, यूजर्स ने किये भद्दे कमेंट

करण जौहर स्टाइलिश चश्मा की वजह से सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल, यूजर्स ने किये भद्दे कमेंट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2018 07:41 am IST,  Updated : Nov 03, 2018 07:44 am IST

बॉलीवुड के फेसम डायरेक्टर करण जौहर अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार अपनी ड्रेस की वजह से नहीं बल्कि अपनी सनग्लासेस की वजह से सुर्खियों में है।

karan johar- India TV Hindi
karan johar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेसम डायरेक्टर करण जौहर अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार अपनी ड्रेस की वजह से नहीं बल्कि अपनी सनग्लासेस की वजह से सुर्खियों में है। हाल ही में करण जौहर ने अपनी एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा  'ऑरेंज अब नया ब्लैक है…। फिर क्या फोटो शेयर करने के कुछ देर बाद ही कई यूजर्स ने कमेंट करना शुरु कर दिये।

डायरेक्टर-प्रड्यूसर करण जौहर अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह खासे ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं जिसे लेकर वह चर्चा में आ ही जाते हैं।करण की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कुछ लोगों को उनकी यह तस्वीर बेहद कूल लग रही है। वहीं बहुत सारे लोग उनके इस लुक पर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

करण की इस तस्वीर पर यूजर ने ट्रोल करते हए कमेंट किया, चश्मे में करण कुछ ऐसे लग रहे हैं जैसे वह वेल्डिंग करने जा रहे हों। एक यूजर करण पर चुटकी लेते हुए कमेंट करता है, ‘वेल्डिंग करने जा रहा है लड़का।’ वहीं बहुत सारे लोग उनके इस लुक पर बहुत भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

इस दिवाली सलवार सूट के साथ पहनने जा रही हैं हाई हील्स तो इन बातों का रखें ख्याल

दिवाली के फेस्टिव सीजन में दिखना है रिच और ग्लैमरस तो ईशा अंबानी के ये लुक ट्राय करिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल