1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सैफ अली खान के बर्थडे में दिखा करीना कपूर का अब तक का सबसे खराब लुक

सैफ अली खान के बर्थडे में दिखा करीना कपूर का अब तक का सबसे खराब लुक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2017 03:00 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 03:00 pm IST

करीना के आउटफिट्स की बात करें, तो वो अच्छा था, लेकिन उनका मेकअप ने पूरे लुक को बेकार कर दिया। करीना कपूर तो स्टाइलिश और सबसे अच्छे आउटफिट्स के रुप में माना जाता है। देखे तस्वीरे..

kareena kapoor- India TV Hindi
kareena kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान 47 साल के हो गए हैं। सैफ ने अपना 47वां बर्थडे फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। पार्टी में सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के दोनों बच्चों शामिल हुए। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को सैफ-करीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान सारा व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सैफ की बहन सोहा अली खान भी अपनी बेब बंप के साथ खूबसूरत नजर आ रही थी।

वहीं करीना के आउटफिट्स की बात करें, तो वो अच्छा था, लेकिन उनका मेकअप ने पूरे लुक को बेकार कर दिया। करीना कपूर तो स्टाइलिश और सबसे अच्छे आउटफिट्स के रुप में माना जाता है। तैमूर की मां बनने के बाद भी उनकी सुंदरता और फिटनेस में कोई बदलाव नहीं आया। अगर बात मेकअप की आती है, तो करीना से पहले कई अभिनेत्रियों जो कि हमें निराश कर चुकी है। इस बार करीना कपूर ने किया। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के बर्थडे में बैश आर्गनाइज किया।

करीना इस मौके में ब्लैक टॉप और जींस में ये डीवा काफी ट्रेंडी लग रही हैं, लेकिन इनका खराब मेकप इनके पूरे लुक को बिगाड़ने का काम किया। जिसका मुख्य कारण उनकी न्यूड लिपस्टिक थी। जिसके कारण वह कम उम्र की होने के बावजूद ज्यादा उम्र की नजर आ रही थी। करीना कपूर को अपने लाइट स्किन टोन के हिसाब से पिंक अंडरटोन वाली न्यूड लिपस्टिक चुननी चाहिए थी। जिससे वह एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक से सभी को आकर्षित कर पाती।  

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल