1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना के आगे बेबस हुए पति सैफ का वीडियो वायरल, बेबो की ये ड्रेस है खास, जानिए क्यों?

करीना के आगे बेबस हुए पति सैफ का वीडियो वायरल, बेबो की ये ड्रेस है खास, जानिए क्यों?

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jun 22, 2018 12:38 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 12:41 pm IST

हाल ही में उनका एक और कमर्शियल ऐड सामने आया, जिसमें यह कपल काफी कंफ्यूज नजर आ रहा हैं। जानिए करीना द्वारा पहनी हुई ड्रेस के बारें में सबकुछ।

Kareena kapoor and Saif ali khan- India TV Hindi
Kareena kapoor and Saif ali khan

नई दिल्ली: करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी और खास बॉन्डिंग वाले कपल्स माने जाते है। अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग की सफलता के बाद करीना छुटिटयां मनाने लंदन चली गई थीं। जहां उन्होंने सोनम के साथ मिलकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक-दो दिन बाद करीना को वहां उनके पति सैफ ने भी जॉइन कर लिया। दोनों साथ में लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। इसी बीच दोनों ने वहां एक ऐड फिल्म की शूटिंग की, जिसकी कुछ फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

इस ऐड में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है और दोनों की कैमेस्ट्री इस वीडियों में देखती ही बन रही है।

हाल ही में उनका एक और कमर्शियल ऐड सामने आया, जिसमें यह कपल काफी कंफ्यूज नजर आ रहा हैं। ऐड में दोनों घूमने के लिए किसी अच्छा जगह को ढूंढ रहे हैं और इसी वजह से दोनों अपनी-अपनी च्वाइस एक-दूसरे के सामने रख रहे हैं। बाद में करीना अच्छी डील करती है और वह सैफ से जीत जाती है।

इस ऐड में करीना बहुत ही सिंपल नजर आ रही हैं। उन्होंने इस ऐड में Check block white-orange कलर की ड्रेस पहनी हुई। जो कि Zara ब्रांड की है।

zara dress kareena wear
zara dress

अगर आपको भी यह ड्रेस पसंद आ रही है, तो यह आपके बजट के अनुसार बिल्कुल ठीक है। जी हां Checked Dress With Knot Detail नाम की ये ड्रेस 3490 रुपए में है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल