1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Lakme Fashion Week: 'लैक्मे फैशन वीक' के फिनाले में रैम्प पर दिखेंगी करीना कपूर

Lakme Fashion Week: 'लैक्मे फैशन वीक' के फिनाले में रैम्प पर दिखेंगी करीना कपूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2019 10:15 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 10:15 pm IST

अभिनेत्री करीना कपूर खान लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2019 के फिनाले में डिजाइनर जोड़ी गौरी और नयनिका के लिए शो स्टॉपर के रूप में रैम्प पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगी। 

करीना कपूर खान- India TV Hindi
करीना कपूर खान Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अभिनेत्री करीना कपूर खान लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2019 के फिनाले में डिजाइनर जोड़ी गौरी और नयनिका के लिए शो स्टॉपर के रूप में रैम्प पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगी। इस मौके पर गौरी और नयनिका का कलेक्शन हैशटैग फ्री योर लिप्स यानि कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समर्पित है।

करीना ने कहा, "इस बार मैं सीजन के लिए थीम हैशटैग फ्री योर लिप्स को लेकर खास उत्साहित हूं। यह केवल खूबसूरती के बारे में नहीं है बल्कि यह रोशनी और उर्जा का भी प्रतीक है।"

करीना ने आगे कहा, "फैशन वीक उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इस ब्रांड के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है।"

फैशन डिजाइनर्स ने पहले कहा था, "गौरी और नयनिका का कलेक्शन 80 के दशक की पॉवर ड्रेसिंग से गोल्डन एरा को प्रतिबिंबित करता है जो कि बेहद मजेदार, स्वतंत्र और हल्का है।"

इस फिनाले का आयोजन 25 अगस्त को मुंबई के रिचर्डसन और क्रूडस में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल