नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया में काफी ट्रोल हो रही है। फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए हुए ड्रेस में वह काफी पतली नजर आ रही है। जिसके कारण उनके फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है। आपको बता दें कि करीना अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग है। जिसके लिए वह वर्कआउट में कापी मेहनत करती है।
Related Stories
दरअसल करीना की ये फोटोज एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना बहुत ही दुबली-पतली नजर आ रही हैं। ये लुक फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

सिंगापुर में आयोजित मनीष मल्होत्रा के समर केलेक्शन में कार्तिक और करीना शोस्टापर के रुप में नजर आए थे।
वहीं रैंप वॉक की सभी तस्वीरें फैंस को पसंद आई लेकिन करीना का यह रुप देखकर सभी फैंस भड़क पड़े। यहां तक की उन्हें कुछ खाने तक की हिदायत दे डाली।
एक यूजर ने लिखा कि आप कुछ खा लिया करों। तो दूसरे ने लिखा की करीना पतला होने के लिए कोई ट्रिटमेंट ले रही है। वहीं एक न तो उन्हें कंकाल कह दिया। बात यहां तक नहीं रुकी उन्हें कुपोषित तक कह डाला। इतना ही नहीं कई फैंस तो बोल रहे है कि हड्डियां दिख रही है।
लेकिन कुछ ऐसे भी है जो उनके सपोर्ट में खड़े है। वह कह रहे है कि उनकी सोच है कि वह कैसे रहती है। अच्छी बात है कि वह इतनी फिट है। तोंद निकालने से बेहतर तो यहीं है।
आपको बता दें कि इन दिनों करीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में बिजी है। यह फिल्म 18 मई को रिलीज होने वाली है।