1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कटरीना के इस स्टाइल को वर्किंग वुमन कर सकती हैं फॉलो, देखिए तस्वीरें

कटरीना के इस स्टाइल को वर्किंग वुमन कर सकती हैं फॉलो, देखिए तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2019 09:25 am IST,  Updated : Mar 15, 2019 09:25 am IST

कटरीना कुछ भी पहने स्टाइलिश और ग्लैमरस तो लगती ही हैं। जी हां आज हम बात करेंगे कटरीना की ड्रेसिंग सेंस के बारे में। कटरीना को हाल ही में दबंग3 के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखा गया। इस दौरान कैट ने नारंगी रंग का पैट-शूट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

कटरीना कैफ- India TV Hindi
कटरीना कैफ

नई दिल्ली: कटरीना कुछ भी पहने स्टाइलिश और ग्लैमरस तो लगती ही हैं। जी हां आज हम बात करेंगे कटरीना की ड्रेसिंग सेंस के बारे में। कटरीना को हाल ही में दबंग3 के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखा गया। इस दौरान कैट ने नारंगी रंग का पैट-शूट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। आपको बता दें कि मौका था दबंग 3 के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कटरीना का ये अंदाज देखा गया। कैटरीना के इस स्टाइल को वर्किन वुमन भी कैरी सकती हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा कि गई सलमान दबंग 3 की शूटिंग 1 अप्रैल से शुरु करने वाले है। वहीं ये बात भी साफ हो चुकी है सलमान इस फिल्म को इसी साल दिसम्बर के महीने में रिलीज भी कर देंगे। बता दें कि फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। इस फ्रेन्चाइजी की पिछली फिल्मों में भी बतौर लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी ही नजर आई थी। दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा करने वाले है।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

बता दें कैटरीना कैफ हाल में ही में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ जीरो फिल्म में नजर आईं। जीरो फिल्म फैंस के दिलों पर राज करने में नाकामयाब रही। इससे पहले वह आमिर खान के साथ फ्लॉप रही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आईं। फिलहाल वह सलमान खान के साथ भारत फिल्म की शूटिंग कर रही है। फिल्म के टीजर और पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं कैटरीना कैफ सेट से खुद कई फोटोज भी साझा कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल