1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डेनिम ड्रेस में दिखा कैटरीना कैफ का लाजवाब अंदाज, देखे तस्वीरें

डेनिम ड्रेस में दिखा कैटरीना कैफ का लाजवाब अंदाज, देखे तस्वीरें

 Published : Sep 07, 2019 02:56 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 03:32 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब भा रही है जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने हुए बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब भा रही है जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने हुए बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। यहां एक इवेंट में कैटरीना फेडेड डेनिम शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।

इस दौरान उनके चेहरे पर हल्का मेकअप था और इस लुक को उन्होंने ब्लू हील्स के साथ कंप्लीट किया था। कैटरीना फिलहाल 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं।

कैटरीना और अक्षय की जोड़ी 'सूर्यवंशी' के साथ नौ साल बाद वापस आ रही है। इससे पहले ये दोनों 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग', 'हमको दीवाना कर गए', 'वेलकम' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'सूर्यवंशी' अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। इसमें गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे।

Also Read:

Pics: साकी-साकी गर्ल नोरा फतेही का बार्बी लुक, यूजर हो गए दीवाने

द जोया फेक्टर प्रमोशन: नई नवेली दुल्हन बन बप्पा के दर्शन करने पहुंची सोनम कपूर, लाल रंग के सूट में आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल