1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में यूं खादी कपड़ों में दिखें स्टाइलिश

गर्मियों में यूं खादी कपड़ों में दिखें स्टाइलिश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 02:59 pm IST

गर्मियों के मौसम में खादी के कपड़े आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं। खादी के कपड़े से बने स्पेगेटी टॉप, डेनिम से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक इस मौसम में न केवल आपके लिए आरामदेह साबित होंगे बल्कि आपको नया और स्मार्ट लुक भी देंगे..

khadi dress
khadi dress
  • अलग अंदाज और स्टाइल में नजर आने के लिए आप खादी की स्पेगेटी, टॉप को स्कर्ट या ढीले ढाले पैंट के साथ पहन सकती हैं। आप खादी के क्रॉप टॉप को हल्के घेरदार (रैप-अराउंड ) स्कर्ट के साथ पहनकर बेहद आकर्षक नजर आ सकती हैं।
  • बच्चों के लिए खादी का कपड़ा सबसे अच्छा होता है। साधारण प्रिंट वाले ड्रेस या विभिन्न डिजाइनों वाले कट फ्लेअर्ड खादी के टॉप लड़कियों के लिए बेहतर होंगे, जबकि लड़के हाथ से तैयार खादी के शर्ट और पैंट पहन सकते हैं। बच्चों के लिए खादी को पहनना आसान और आरामदेह होता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल