1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कियारा आडवाणी ने हरे रंग की साड़ी में सावन का कराया अहसास, वायरल हुआ ट्रेडिशनल लुक

कियारा आडवाणी ने हरे रंग की साड़ी में सावन का कराया अहसास, वायरल हुआ ट्रेडिशनल लुक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 06:10 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का फैशन स्टाइल इतना जबरदस्त है कि वो हर एक लुक में छा जाती हैं।

कियारा आडवाणी का छाया देसी अवतार, ग्रीन कलर की साड़ी में एक्ट्रेस ने बिखेरे जलवे- India TV Hindi
कियारा आडवाणी का छाया देसी अवतार, ग्रीन कलर की साड़ी में एक्ट्रेस ने बिखेरे जलवे Image Source : INSTAGRAM/KIARAALIAADVANI/EKALAKHANI

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर फैशन सेंस की बात करें तो कियारा हमेशा अपने स्टाइलिश लुक से लाखों फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। कियारा अपने स्टाइल और खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर भी पसंद की जाती रही हैं। 

वेस्टर्न लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक, कियारा हर एक अवतार में अपनी खूबसूरती और स्टाइल से चार चांद लगा रही हैं। हाल में ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें उनके साड़ी लुक को देखकर हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। 

कियारा आडवाणी के ड्रेस की बात करें तो उन्होंने तोरानी ब्रांड के कलेक्शन से हरे रंग की साड़ी पहनी है जिसमें बेहद एंब्राइड्री की हुई है। साड़ी के किनारों में सफेद धागे से हुई बारीक कढ़ाई वाकई साड़ी को नया और खूबसूरत लुक दे रही है।

हिना खान रेड कलर के जंपसूट में नजर आईं खूबसूरत, लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल

कियारा ने इस साड़ी के साथ मैचिंग कलर का फ्लोरल ब्लाउज कैरी किया है जो कटआउट स्लीव्स के साथ स्टाइलिश दिख रहा है। इसके साथ ही ब्लाउज के बैक साइड में टैसल लगे हुए है। 

इस लुक के साथ कियारा ने मिनिमल मेकअप के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक और छोटी सी काली बिंदी कैरी की है, जो गजब ढा रही है। कियारा के हेयरस्टाइल की बात करें तो लोअर बन बनाया है जो उनके लुक को नया रूप दे रहा है। वहीं एक्ससेरीज में कियारा ने सिल्वर झुमकों के साथ पिंक कलर की चूड़ियां पहनीं है। इस लुक में कियारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कियारा का ये नया अंदाज फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को काफी पसंद आ रहा है। 

नोरा फतेही का साड़ी लुक हुआ वायरल, पिंक साड़ी में नजर आईं बेहद स्टनिंग

कियारा इससे पहले भी अपने लुक्स के कारण सोशल मीडिया और फैंस के बीच पसंद आती रही हैं। हाल में ही उन्होंने सफेद रंग के गाउन में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। 

कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह' में नजर आने वाली हैं। nstagram:instagram.com/p/CR8doPAIMM7/}

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल