1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. किम कार्दशियन की 6 साल की बेटी फैशन में निकली मां से भी आगे, फोटो देख आप भी कहेंगे WOW

किम कार्दशियन की 6 साल की बेटी फैशन में निकली मां से भी आगे, फोटो देख आप भी कहेंगे WOW

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2019 11:14 am IST,  Updated : Jul 24, 2019 12:14 pm IST

किम कार्दशियन की 6 साल की बेटी इन दिनों अपनी फोटो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं।

किम कार्दशियन- India TV Hindi
किम कार्दशियन

किम कार्दशियन की 6 साल की बेटी इन दिनों अपनी फोटो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। वायरल हो रही इस फोटो की बात करें तो इसमें किम की बेटी ने नोज रिंग पहनकर फोटोशूट करवाया है। इस फोटो को वायरल होने के पीछे सबसे कारण यह है किम की बेटी अभी सिर्फ 6 साल की है लेकिन फैशन के मामले में वह अपनी मां किम से काफी आगे निकल चुकी हैं।

बता दें कि किम की दादी MJ की 85 वां बर्थडे पार्टी रखी गई थी और इस पार्टी में पूरी कार्दशियन फैमिली मौजूद थी। इस पार्टी के दौरान दादी MJ की बेटी, और ग्रैंडचिल्ड्रन मौजदू थे। और सभी ने साथ में फोटोशूट भी करवाया। 

बता दें कि मशहूर टीवी रिऐलिटी स्टार किम कार्दशियन अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। किम के फैशन सेंस का हर कोई दीवाना है, बिकनी से लेकर गाउन तक किसी भी ड्रेस में किम का स्टाइल निराला होता है। अब ऐसे में उनकी बेटी का इस तरह से एक अलग ट्रेंड स्थापित करना तो यह कहना गलत नहीं होगा कि किम की बेटी फ्यूचर फैशनिस्टा होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल