1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोने से पहले करें इस खास चीज का इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए डैंड्रफ और खुजली से निजात

सोने से पहले करें इस खास चीज का इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए डैंड्रफ और खुजली से निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 18, 2019 08:02 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 08:02 pm IST

अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और इससे जड़ से निजात पाना चाहते है। तो इस घरेलू उपाय को अपनाएं। इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से हमेशा के लिए बालों के डैंड्रफ से निजात पा सकते है। 

Dandruff- India TV Hindi
Dandruff

नई दिल्ली: बालों में डैंड्रफ यानी कि रुसी एक ऐसी समस्या है। जो कि कभी न कभी हर कोई सामना करता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम न जानें कितने तरह के तरीके अपनाते है। लेकिन यह कुछ दिनों बाद हमारे स्कैल्प में फिर साफ नजर आने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और इससे जड़ से निजात पाना चाहते है। तो इस घरेलू उपाय को अपनाएं। इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से हमेशा के लिए बालों के डैंड्रफ से निजात पा सकते है।  

सामग्री

  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 2 चम्मच एलोवेरा जैल
  • 8 बूंद टी ट्री ऑयल

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक बाउल या कंटेनर में इन तीनों चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सोने से पहले इसे लेकर बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर दूसरे दिन सुबह बालों को शैंपू और कंडीशनर से अच्छी तरह से धो लें। आप कुछ देखेंगे कि आपको काफी हद तक डैंड्रफ से निजात मिल चुका होगा।

ऐसे करते है ये तीनों चीज काम
जहां ऑलिव ऑयल एंटी ऑक्सीडेंट के साथ ही एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के रुप में काम करके स्कैल्प को हेल्दी बनाता है।
वहीं एलोवेरा एंटी बैक्टीरियल के साथ-साथ इसमें एंटी फंगल के गुण पाएं जाते है। जो कि आपके ड्रैंडफ के लक्षण को खत्म करता है। वहीं Tea Tree Oil  में ऐसे फंगस पाएं जाते है। जो कि आपके बालों को ड्रैंडफ के साथ अन्य समस्याओं से बचाता है।

घर बैठे आलू के छिलके से कर सकते हैं सफेद बाल को काला, ऐसे करें इस्तेमाल

नारियल तेल के ये फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

निखरी त्वचा के लिए करें पपीते से बने स्क्रब का इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल