1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जानिए अच्छी सेहत और ग्लोइंग स्किन का राज़

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जानिए अच्छी सेहत और ग्लोइंग स्किन का राज़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2017 12:01 pm IST,  Updated : May 31, 2017 01:12 pm IST

फिल्म 'हीरोपंती' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वाले टाइगर अब गार्नियर का ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। अभिनेता स्वस्थ रहने को जीवन जीने का एक तरीका समझते हैं, उन्होंने इस बारे में अपने प्रशंसकों ये टिप्स दिए।

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff

हेल्थ डेस्क: हॉलीवुड फिल्म 'रैम्बो' के बॉलीवुड रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुने गए अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने चुस्त-दुरुस्त रहने और त्वचा में चमक बनाए रखने के लिए तीन उपाय बताए हैं, जिसे अपनाकर आप भी अपने व्यक्त्वि को आकर्षक बना सकते हैं। (निया शर्मा का स्टाइलिश लुक, कर देगा आपको कायल)

फिल्म 'हीरोपंती' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वाले टाइगर अब गार्नियर का ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। अभिनेता स्वस्थ रहने को जीवन जीने का एक तरीका समझते हैं, उन्होंने इस बारे में अपने प्रशंसकों ये टिप्स दिए।

रोजाना करें एक्सरसाइज: बिजी लाइफस्टाइल और काम के बढ़ते दबाव के बीच व्यायाम करना नहीं भूलें। हर किसी के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है। मैं रोजाना कम से कम दो घंटे व्यायाम करने की कोशिश करता हूं। यह आपकी कद-काठी को सुडौल व आकर्षक बनाने के साथ ही शरीर के रक्त संचार को भी सही रखता है और आपको स्वस्थ रखकर खुशी का अहसास कराता है। (रिसर्च में हुआ खुलासा, इस कारण महिलाओं को पसंद होते हैं लहसुन खाने वाले पुरुष)

खाएं हेल्दी खाना: अच्छा और तरोताजा दिखने के लिए हमेशा स्वास्थ्यप्रद भोजन का ही सेवन करें, अगर आप सही आहार का सेवन नहीं कर रहे हैं तो फिर आपका कसरत करना बेकार है। उच्च प्रोटीन और विटामिन से भरपूर भोजन लें।

टाइगर श्रॉप की डाइट: मैं संतुलित आहार लेता हूं, जिसमें मेवा, अंडा, सब्जियां, अंकुरित अनाज, मांस और मछली शामिल हैं। मैं जितना हो सके उतना प्रसंस्कृत भोजन को खाने से बचने की कोशिश करता हूं। मैं शरीर से हानिकारक पदार्थो को बाहर निकालने के लिए दिन में कम से कम तीन से चार बार ग्रीन टी पीता हूं।

अगली स्लाइड में पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल