1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लक्मे फैशन वीक-2015 26 अगस्त से

लक्मे फैशन वीक-2015 26 अगस्त से

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 08:31 pm IST,  Updated : May 19, 2015 08:31 pm IST

मुंबई: लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्लू) का सर्दी संस्करण-2015 मुंबई के पैलाडियम होटल में 26 अगस्त से शुरू होगा। आयोजकों की ओर से एलएफडब्लू 2015 के जरिए देश और वैश्विक स्तर पर बेहतरीन संग्रहों को पेश

लक्मे फैशन वीक-2015 26...- India TV Hindi
लक्मे फैशन वीक-2015 26 अगस्त से

मुंबई: लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्लू) का सर्दी संस्करण-2015 मुंबई के पैलाडियम होटल में 26 अगस्त से शुरू होगा। आयोजकों की ओर से एलएफडब्लू 2015 के जरिए देश और वैश्विक स्तर पर बेहतरीन संग्रहों को पेश करने का वादा किया गया है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने जारी बयान में कहा, "देश का अग्रणी फैशन आयोजन, लक्मे फैशन वीक फैशन जगत में 15 वर्षो से आयोजित हो रहा है और इसका आगामी संस्करण एलएफडब्लू डब्लूएफ 2015 में अग्रणी फैशन डिजाइनरों, युवा प्रतिभाओं और बेहतरीन फैशन शो के जरिए भारतीय फैशन को पेश किया जाएगा।"

एलएफडब्लू का आयोजन हर छह महीने में किया जाता है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन लक्मे और आईएमजी रिलायंस द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल