नई दिल्ली: फेमस फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी के बहुत ही करीबी दोस्त रहे हैं। श्रीदेवी ही नहीं उनकी बेटियां खुशी और जाह्नवी भी मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए हुए आउटफिट्स ही पहनती है। इतना ही नहीं श्रीदेवी ने अंतिम समय में मोहित मारवाह की शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजायन किए हुए कपड़े पहने थे।
Related Stories
इस परिवारिक शादी में मनीष मल्होत्रा के डिजायन किएं हुए खुशी, करण जौहर सहित कई और सेलेब्स ने पहने थें।
सूत्रों के अनुसार खबर ये आ रही है कि मनीष मल्होत्रा उनकी बेटियों के लिए श्रीदेवी से जुड़ी खास याद को अर्काइव करने का प्लान बना रहे हैं। इसके बाद वह इस धरोहरों को उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी को सौंप देगे।
मनीष ने इसके लिए अपनी पूरी टीम लगा रखी है। जिससे कि वह खुशी और जाह्नवी के चेहरे पर थोड़ी सी खुशी ला सके।
मनीष मल्होत्रा रहे है सबसे फेवरट इंसान
आपको बता दें कि श्रीदेवी सहित उनकी बेटियां भी इन्हीं के डिजायन किए हुए कपड़े पहनती है। वहीं फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी की स्टाइलिंग भी मनीष ही कर रहे हैं।
मनीष मल्होत्रा ने श्रीदेवी के निधन के बाद एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, "ये 4 दिन पहले की उनके साथ अंतिम तस्वीर है...जिसे मैं कभी नहीं खोना चाहता।"
मनीष के साथ श्रीदेवी हाल ही में दुबई के एक फैशन शो में भी हिस्सा लिया था। श्रीदेवी की स्टाइलिंग को लेकर भी वह हमेशा चर्चा में रहा करती थीं। उन्हें कई बार स्टाइलिंग अवार्ड से भी नवाजा गया है।