1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मानसून में यूं रखें अपने बालों और स्किन का ख्याल

मानसून में यूं रखें अपने बालों और स्किन का ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2017 10:03 am IST,  Updated : Jun 18, 2017 10:05 am IST

लॅक्मे स्किन व मेकअप एक्सपर्ट डोनाल्ड सिमरॉक और काया लिमिटेड (चिकित्सा सेवा व अनुसंधान एवं विकास) की उपाध्यक्ष और प्रमुख संगीता वेलासकर ने बारिश के मौसम में त्वचा और बालों की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

skin- India TV Hindi
skin Image Source : PTI

नई दिल्ली: मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है और इस मौसम में आपको ताजगी महसूस करने और बालों की देखभाल करने को लेकर दिक्कत महसूस होती है। सआप फेस वाइप्स से अपना चेहरा साफ कर जहां ताजगी महसूस कर सकती हैं, वहीं हफ्ते में दो या तीन बार बालों को धोने से बेहतर महसूस करेंगी।

लॅक्मे स्किन व मेकअप एक्सपर्ट डोनाल्ड सिमरॉक और काया लिमिटेड (चिकित्सा सेवा व अनुसंधान एवं विकास) की उपाध्यक्ष और प्रमुख संगीता वेलासकर ने बारिश के मौसम में त्वचा और बालों की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

  • त्वचा में प्राकृतिक चमक व नमी बरकरार रखने के लिए सभी को पानी खूब पीना चाहिए। आप रोज टी का सेवन भी कर सकती हैं, जो आपके शरीर में नमी बरकरार रखने के साथ ही त्वचा में चमक बनाए रखेगा।
  • हमेशा अपने साथ फेस वाइप्स जरूर रखें। नियमित अंतराल पर इससे चेहरा पोंछने से आपका चेहरा साफ रहेगा और आपको ताजगी भी महसूस होगा।
  • बरसात के मौसम के दौरान त्वचा के रोम छिद्रों का खुला रहना बेहद जरूरी है, ज्यादा मेकअप के इस्तेमाल से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और त्वचा सांस नहीं ले पाती, जिससे मुंहासे भी हो सकते हैं, इसलिए इस मौसम में कम से कम मेकअप करें।
  • मानसून में अधिकांश लोग तले हुए भोजन जैसे पकौड़े आदि खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में दाग-धब्बे रहित चेहरे के लिए कम मात्रा में ही इनका सेवन करें और पानी खूब पीएं।
  • मानसून के दौरान सिर में खुजली होना, बालों में रूसी पड़ना आम समस्या है, इसलिए सौम्य एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें, जो बालों को नमी भी प्रदान करता है, पिरोक्टोन ओलेमाइन और विटामिन बी-5 युक्त बालों के उत्पाद ज्यादा बेहतर साबित होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल